'जय श्री हनुमान', पाकिस्तान की हार पर केशव महाराज ने कही ऐसी बात, लोग उनके हिंदू होने पर क्यों करने लगे चर्चा
Keshav Maharaj Pakistan vs South Africa World Cup: आईसीसी विश्व कप के 26वें मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका ने पाकिस्तान को एक विकेट से हरा दिया है। साउथ अफ्रीका के क्रिकेटर भारतीय मूल के केशव महाराज ने विनिंग शॉट यानी चौका लगाकर मैच जिताया। पाकिस्तान के खिलाफ विजयी चौका लगाने के बाद सोशल मीडिया पर केशव महाराज हर तरफ छाए हुए हैं।
पाकिस्तान को हराने के बाद लोग उनके हिंदू होने की भी चर्चा कर रहे हैं। केशव महाराज, भारतीय मूल के हैं। केशव महाराज का पूरा नाम केशव आत्मानंद महाराज है। केशव महाराज हिंदू हैं और हिंदू रीति-रिवाजों और पूजा-पाठ में विश्वास करते हैं। केशव महाराज बायें हाथ के स्पिन गेंदबाज हैं।

जीत के बाद केशव महाराज बोले- 'जय श्री हनुमान'
जीत के बाद केशव महाराज ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए लिखा, ''मुझे ईश्वर पर भरोसा है। लड़कों ने क्या रिजल्ट दिया है। तबरेज शम्सी और एडेन मार्कराम का प्रदर्शन देखकर बहुत अच्छा लगा। जय श्री हनुमान''
केशव महाराज का ये पोस्ट वायरल हो गया है। सोशल मीडिया पर लोग लिख रहे हैं...हाथे से जाते हुए मैच को जीताने का काम सिर्फ एक हनुमान भक्त ही कर सकता है।
असल में 27 अक्टूबर को चेन्नई में खेला गया ये मुकाबला मैच के आखिरी गेंद तक रोमांचक था। जिस वक्त साउथ अफ्रीका को जीत के लिए 11 रन चाहिए थे, हारिस रउफ ने अपनी ही गेंद पर एनडिगी का कैच लेकर मैच को पाकिस्तान के शिकंजे में ले लिया था। ऐसा लगा कि दक्षिण अफ्रीका के हाथों से जीत निकल गई है लेकिन तभी केशव महाराज और तबरेज शम्सी की साझेदारी काम आई। केशव महराज ने चौका जड़कर मैच को जीताया।
पिछले 24 सालों में साउथ अफ्रीका की टीम, विश्व कप के किसी भी फॉर्मेट में पाकिस्तान को नहीं हरा पाई थी। ऐसे में ये जीत और खास थी...इसलिए केशव महाराज का विनिंग शॉट मारना लोगों का दिल जीत लिया।
कुछ दिनों पहले ही मंदिर गए थे केशव महाराज
जाने-माने बॉलीवुड अभिनेता आयुष्मान खुराना ने जीत के बाद ट्वीट करते हुए लिखा कि,"केशव महाराज का परिवार उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर से है।''
बता दें कि तीन सप्ताह पहले केशव महाराज केरल में स्थित श्री पद्मनाभस्वामी मंदिर गए थे। जहां की धोती पहने हुए तस्वीरें उन्होंने शेयर की थी। तस्वीर शेयर कर केशव ने बताया था कि वो शाम के पूजा दर्शन में शामिल हुए थे।
मैच जीतने के बाद केशव ये तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब शेयर की जा रही है। केशव महाराज भगवान हनुमान के भक्त हैं। अपने कई पोस्ट में केशव महाराज 'जय श्री राम और जय श्री हनुमान' लिखा करते हैं। इतना ही नहीं, केशव महाराज अपने सोशल मीडिया पोस्ट में मंत्र और संस्कृत के श्लोक भी लिखते हैं।
जब केशव महाराज ने कहा, 'जो राम नाम नहीं गाते, वो जीते जी मर जाते हैं...'
2016 में केशव महाराज भगवान श्री राम की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा था, ''जो राम नाम नहीं गाते, वो जीते जी मर जाते हैं। जो राम नाम गाते हैं, वो परम धाम पाते है।'' केशव महाराज के इस पोस्ट पर भी अभी लोग खूब कमेंट कर रहे हैं।
सोशल मीडिया पर लोग लिख रहे हैं कि, दक्षिण अफ्रीका में रहते हुए भी केशव महाराज अपने हिंदू धर्म का पालन कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications