Saachi Marwah: नीतीश राणा की पत्नी के साथ दो युवकों ने की बदसलूकी, दिल्ली पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार

कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान नीतीश राणा की पत्नी द्वारा पीएस कीर्ति नगर में दर्ज कराए गए पीछा करने और उत्पीड़न से संबंधित एक मामले में दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है। दो लड़कों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था।

Nitish Ranas Wife Case

IPL 2023: आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान नीतीश राणा की पत्नी सांची मारवाह ने दो युवकों के खिलाफ बदसलूकी करने का मामला दर्ज कराया था। उनके साथ यह घटना दिल्ली के कीर्ति नगर में हुई थी, जब वह अपनी कार से घर जा रही थीं। इस मामले में पुलिस ने दोनों आरोपी व्यक्तियों को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस ने दोनों युवक को किया गिरफ्तार
इस पूरे घटनाक्रम को लेकर दिल्ली पुलिस ने बताया कि, कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान नीतीश राणा की पत्नी द्वारा पीएस कीर्ति नगर में दर्ज कराए गए पीछा करने और उत्पीड़न से संबंधित एक मामले में दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। दो लड़कों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था, जिन्होंने क्रिकेटर की पत्नी का मॉडल टाउन के रास्ते पर पीछा करने की कोशिश की थी।

दिल्ली पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान पांडव नगर निवासी चैतन्य शिवम (18) और पटेल नगर निवासी विवेक (18) के रूप में हुई है। फिलहाल, इस मामसे में पुलिस आगे की जांच कर रही है।

दरअसल, कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान और क्रिकेटर नीतीश राणा की पत्नी साची मारवाह ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक खौफनाक घटना का जिक्र किया था। जब दो युवकों ने उनकी कार का पीछा किया और बिना किसी कारण के उनकी कार को टक्कर मारी दी।

इस घटना के बाद साची ने घर पहुंचने पर दिल्ली पुलिस को मामले की जानकारी दी, लेकिन उन्हें जो जवाब मिला, उसने सभी को हैरान कर दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिल्ली पुलिस ने उन्हें कहा कि 'अब तो आप सुरक्षित घर पहुंच गई हैं तो जाने दीजिए।'

Recommended Video

    IPL 2023: Rinku Singh ने फिर से जीता दिल, KKR की जीत के बाद छुए Virat Kohli के पैर | वनइंडिया हिंदी

    मामला तब सुर्खियों में आया जब साची मारवाह ने घटना को लेकर अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर जानकारी दी। साची की इंस्टाग्राम स्टोरीज में किए गए दावों के अनुसार, मारवाह ने मामले की रिपोर्ट दिल्ली पुलिस को करने का प्रयास किया, लेकिन अधिकारियों ने भी कोई मदद नहीं की। जब उन्होंने शिकायत दर्ज कराने की कोशिश की, तो कहा गया कि मामले को जाने देना चाहिए, क्योंकि वह 'सुरक्षित घर पहुंच चुकी थीं।

    साची ने अपनी इंस्टा स्टोरी में दो युवकों का फोटो शेयर करते हुए लिखा, 'दिल्ली का एक आम दिन, मैं अपना काम खत्म कर घर लौट रही थी, तभी इन लड़कों ने बार-बार मेरी कार को टक्कर मारी। मैंने फोन पर दिल्ली पुलिस को शिकायत दर्ज कराई, जब मैं शिकायत कर रही थी तो मुझे दिल्ली पुलिस की ओर से कहा गया कि अब तो आप घर पर सुरक्षित पहुंच गई हो, तो मामले को जाने दीजिए।'

    साची ने आगे बताया कि पुलिस ने कहा कि, 'अगली बार नंबर नोट कर लेना' साची ने इसके साथ ही तंज कसते हुए लिखा है कि 'अगली बार मैं उनका फोन नंबर भी ले लूंगी।' मामला जब सुर्खियों में आया तो दिल्ली पुलिस ने पहले एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया फिर कुछ देर बाद दूसरे आरोपी को भी गिरफ्तार कर मामले में आगे की जांच शुरू कर दी है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+