ऋषभ पंत को बचाने वाले रजत ने बताई एक्सीडेंट की डिटेल, हादसे के दौरान क्या हुआ था
हादसे के वक्त ऋषभ पंत को बचाने वाले शख्श रजत ने बताया कि एक्सीडेंट के दौरान क्या हुआ था। दिलचस्प बात ये है कि तब रजत नहीं जानते थे पंत कौन हैं।

भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत के एक्सीडेंट ने समूचे क्रिकेट जगत को हिलाकर रख दिया जब वे एक सड़क दुर्घटना के बाद कई चोटों की मार झेलने पर मजबूर थे और सोशल मीडिया पर वायरल फोटो और वीडियो से पता चला दुर्घटना कितनी भयंकर थी। सच तो ये है कि भारत के विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत बहुत गंभीर स्थिति में थे और उन्हें तुरंत रुड़की के एक स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहां बात नहीं बनी तो क्रिकेटर को बाद में देहरादून के मैक्स अस्पताल में ट्रांसफर कर दिया गया, जहां उनकी स्थिति का आकलन करने के लिए कई टेस्ट किए गए।
राहत की बात ये मिली कि कराई गए स्कैन के बाद उनके रिजल्ट नॉर्मल आए। इस दौरान पंत आईसीयू में भी भर्ती रहे थे। पंत की दुर्घटना के वक्त रजत और निशु नाम के दो शख्स थे जिन्होंने क्रिकेटर को अस्पताल ले जाने के लिए एम्बुलेंस बुलाकर मदद की। इन दोनों ने सोमवार को देहरादून में हॉस्पिटल का दौरा किया। रजत ने इस दौरान खुलासा किया कि वे नहीं जानते कि पंत कौन थे, लेकिन उन्होंने उन दोनों ने पंत की जान बचाने की पूरी कोशिश की। उन्होंने सक्षम अस्पताल भेजने से पहले क्रिकेटर को कपड़ों से ढकने का भी जिक्र किया।
रजत ने एनडीटीवी स्पोर्ट्स से कहा, "हमने उन्हें पहले देखा और उनकी हालत गंभीर थी। हमने उसे मदद मुहैया कराई। सुशील नाम के ड्राइवर और बस कंडक्टर ने मदद के लिए 108 डायल किए। हम नहीं जानते थे कि वह कौन है, लेकिन इंसानियत की खातिर हमने उसके शरीर को कपड़ों से ढक दिया ताकि उसकी जान बच सके। हमने उसे एंबुलेंस में सक्षम अस्पताल भेजा।"
इस दौरान रजत ने बताया कि सारा सामान जल गया था।
डिवाइडर से टकराते ही पंत की कार में आग लग गई। बताया गया था कि पंत ने बाहर निकलने की कोशिश में कार के शीशे तोड़ दिए और उन्हें चोटें आईं। हालांकि बाद में पता चला कि सुशील और परमजीत ने पंत को बाहर निकाला था। बीसीसीआई ने तब खुलासा किया कि 25 वर्षीय के माथे पर दो कट लगे, उनके दाहिने घुटने और टखने में लिगामेंट फट गया और उनकी दाहिनी कलाई, पैर के अंगूठे और पीठ पर चोटें आईं।
इस बीच, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने घोषणा की कि राज्य सरकार क्रिकेटर को तेजी से ठीक होने में मदद करने के लिए हर तरह की सहायता प्रदान करेगी।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications