Virat Kohli Debut: विराट ने 15 साल पहले आज ही किया था डेब्यू, क्रिकेट में डेढ़ दशक से है कोहली का राज

On This Day Virat Kohli Debut: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने आज ही के दिन 15 साल पहले इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू किया था। श्रीलंका के खिलाफ पहली बार विराट कोहली नीली जर्सी पहनकर भारत के लिए वनडे मुकाबला खेला था। पिछले 15 सीलों में विराट कोहली ने भारत के लिए कई मैच विनिंग पारियां खेली हैं। विराट कोहली वनडे क्रिकेट में भारत की ओर से सबसे सफल बल्लेबाजों में से एक हैं।

तीनों फॉर्मेट में की कप्तानी: भारत के लिए विराट कोहली ने तीन फॉर्मेट में कप्तानी की है। कोहली की कप्तानी में भारतीय टीम टेस्ट में लंबे समय तक अपना दबदबा बनाए रखा। कोहली की कप्तानी में भारत ने चैंपियंस ट्रॉफी 2017 में फाइनल तक का सफर तय किया। इसके बाद साल 2019 वर्ल्ड कप में टीम सेमीफाइनल तक का सफर तय किया था। कोहली की कप्तानी में भारत एक भी आईसीसी ट्रॉफी नहीं जीत सकी।

Virat Kohli 1

501 मैच, 25582 रन: टेस्ट, वनडे और टी-20 मिलाकर कोहली ने अब तक भारत के लिए कुल 501 मैच खेल चुके हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 76 शतक भी निकले हैं। वह सचिन तेंदुलकर के 100 शतकों के रिकॉर्ड से सिर्फ 24 शतक दूर हैं। कोहली का बल्ला पिछले कुछ सालों से खामोश है। कोहली ने वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज में लंबे समय बाद टेस्ट शतक जड़ने में कामयाबी हासिल की थी।

एशिया और वर्ल्ड कप में होगी उम्मीदें: विराट कोहली से अब भारतीय टीम को एशिया कप और वर्ल्ड कप में रनों की उम्मीद होगी भारत को सितंबर में श्रीलंका के मैदान पर एशिया कप खेलना है। जबकि अक्टूबर में भारत अपने घर पर ही वनडे वर्ल्ड कप खेलेगी। ये दोनों ही टूर्नामेंट भारत के लिए बेहद अहम है। भारत को एशिया कप और वर्ल्ड कप में विराट कोहली के बल्ले से रनों की उम्मीद होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+