आज ही के दिन सुनील गावस्कर ने खेली थी करियर की सबसे 'बदनाम' पारी
नई दिल्ली, 7 जून: लिटिल मास्टर, रनों का ढेर लगाने वाला, कई महान पारियां खेली, एक पारी ने कर दिया बदनाम। ये है आज के दिन गावस्कर द्वारा खेली गई उस पारी की बातें जिसको सुनील कभी याद नहीं करना चाहेंगे और दुनिया कभी भूलने नहीं देगी। सुनील गावस्कर टेस्ट क्रिकेट में 10,000 रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज थे और उन्हें खेल के दिग्गजों में से एक माना जाता है।

उन्होंने सीमित ओवरों के प्रारूप से ज्यादा नाम वनडे में कमाया। लेकिन वे वनडे में भी बुरे बल्लेबाज नहीं थे क्योंकि उन्होंने एक शतक और 27 अर्धशतक के साथ 35.13 की औसत से 108 एकदिवसीय मैचों में 3092 रन बनाए।
लेकिन 47 साल पहले की उनकी एक पारी को ज्यादातर गलत वजहों से याद किया जाता है। मुंबई के सबसे बेहतरीन तकनीकी बल्लेबाज माने जाने वाले इस क्रिकेटर ने 1975 के विश्व कप मैच में इंग्लैंड के खिलाफ लंदन के प्रतिष्ठित लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड में 174 गेंदों पर केवल 36 रन बनाए थे।
माइक डेनिस की अगुवाई में इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और 60 ओवर में 334/4 का विशाल स्कोर खड़ा किया। अंग्रेजों के सलामी बल्लेबाज डेनिस एमिस ने 18 चौकों की मदद से 147 गेंदों में 137 रनों की पारी खेली। ऐसी पारियां उस जमाने में काफी तेज मानी जाती थी। इसके अलावा कीथ फ्लेचर और क्रिस ओल्ड ने भी उपयोगी अर्धशतक बनाए।
भारतीय बल्लेबाजों से तेज खेलकर रन चेज के लिए जोर लगाने की उम्मीद की गई थी। लेकिन वे शुरू से ही अपने खोल में चले गए और कभी भी इससे बाहर नहीं आ सके। दीन-दुनिया से मानों बेखबर गावस्कर अंत तक नाबाद रहे क्योंकि भारत ने अपनी पारी 132/3 पर समाप्त की, जिससे टीम इंडिया क्रिकेट के घर में 202 रनों के विशाल अंतर से मैच हार गई।
गावस्कर ने 20.68 की स्ट्राइक-रेट से खेला, इस परी के लिए सबने अनुभवी बल्लेबाज की बहुत आलोचना की। वैसे गावस्कर विश्व कप के पहले संस्करण में भारत के प्रमुख रन-स्कोरर थे, जिन्होंने नाबाद 65 के शीर्ष स्कोर के साथ 113 की औसत से 113 रन बनाए थे।












Click it and Unblock the Notifications