On This Day: एक ओवर में 35 रन बनाकर जसप्रीत बुमराह ने रचा इतिहास, गेंद नहीं बल्ले से बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

On This Day In 2022 jasprit Bumrah world record: टेस्ट क्रिकेट का सबसे महंगा ओवर आज ही के दिन फेंका गया था।

On This Day In 2022 jasprit Bumrah world record: स्टुअर्ट ब्रॉड के खिलाफ युवराज सिंह ने टी-20 वर्ल्ड कप 2007 में छह छक्के लगाने का कारनामा किया था। टी-20 में एक ओवर 36 रन बनाकर युवराज सिंह ने अपने नाम एक खास रिकॉर्ड दर्ज किया। लेकिन इसी गेंदबाज के खिलाफ साल 2022 में जसप्रीत बुमराह ने टेस्ट क्रिकेट में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर सभी को हैरान कर दिया।

बुमराह ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड: जसप्रीत बुमराह ने पांचवें टेस्ट के दूसरे दिन इंग्लैंड दिग्गज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड के एक ही ओवर में 35 रन जड़ दिए। जसप्रीत बुमराह ने ऐसा कर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाकर कई दिग्गज बल्लेबाजों को पछाड़ दिया। वेस्टइंडीज के दिग्गज बल्लेबाज ब्रायन लारा ने इससे पहले टेस्ट क्रिकेट के एक ओवर में सबसे अधिक 28 रन बनाए थे।

On This Day 1

एक ओवर में 35 रन लुटाए: स्टुअर्ट ब्रॉड ने इस मुकाबले में पारी के 84वें ओवर में 35 रन लुटा दिए। ब्रॉड की पहली गेंद पर बुमराह ने चौका लगाया। दूसरी गेंद वाइड के साथ चौका चली गई। तीसरी गेंद नो बॉल रही, जिस पर बुमराह ने छक्का जड़ा दिया। चौथी, पांचवीं और छठी गेंद पर भी बुमराह ने चौका लगाया। सातवीं गेंद पर बुमराह के बल्ले से छक्का निकला, जबकि अंतिम गेंद से एक रन आए।

बुमराह ने बनाए सबसे अधिक रन: टेस्ट मैच के एक ओवर में सबसे अधिक रन बनाने के मामले में जसप्रीत बुमराह टॉप पर हैं। ब्रायन लारा के अलावा ऑस्ट्रेलिया के जॉर्ड बेली इंग्लैंड के खिलाफ एक ओवर में 28 रन बनाए थे। वहीं शाहिद अफरीदी ने भारत के खिलाफ एक ओवर में 27 रन बनाया था। जसप्रीत बुमराह ने इन सभी दिग्गजों को पीछे छोड़ने का काम किया।

भारत को मिली थी हार: जसप्रीत बुमराह की कप्तानी में भारत को इस मैच में हार झेलनी पड़ी थी। चौथी पारी में इंग्लैंड के सामने जीत के लिए 378 रनों का लक्ष्य था,जो रूट और जॉनी बेयरस्टो के नाबाद शतकों की बदौलत इंग्लैंड ने इस लक्ष्य को आसानी से अपने नाम कर लिया। चौथी पारी में भारतीय गेंदबाज बेअसर नजर आए और वह इंग्लैंड के बल्लेबाजों को आउट करने में नाकाम रहे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+