धोनी की कप्तानी में भारत ने रचा था इतिहास, पाकिस्तान से हारा हुआ मैच ऐसे जीती थी टीम इंडिया
T20 World Cup champions 2007: 17 साल पहले आज ही के दिन 24 सितंबर को भारत ने जोहान्सबर्ग में पाकिस्तान को धूल चटाई थी। टी-20 वर्ल्ड कप 2007 के फाइनल मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान पर ऐतिहासिक जीत दर्ज एक बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली थी। महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में भारतीय क्रिकेट टीम ने गौतम गंभीर और रोहित शर्मा की जोरदार पारियों की बदौलत पांच विकेट खोकर 157 रनों का लक्ष्य रखा।
भारत को मिली शानदार जीत
भारत और पाकिस्तान के बीच खेला गया यह मैच काफ़ी रोमांचक रहा। पाकिस्तान 19.3 ओवर में 152 रन पर ऑल आउट हो गई और 5 रन से मुकाबला गंवा बैठी। भारत की जीत तब तय हुई जब खेल के निर्णायक मोड़ पर मिस्बाह-उल-हक ने एक स्कूप शॉट खेलने की कोशिश में अपना विकेट गंवा दिया। इस दौरान पाकिस्तान को आखिरी चार गेंदों पर छह रन चाहिए थे।

बीसीसीआई ने ताजा की यादें
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने इस यादगार जीत को मनाने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया, जिससे क्रिकेट फैंस की पुरानी यादें ताज़ा हो गईं। सालगिरह का जश्न मनाते हुए बीसीसीआई ने इस अवसर पर एक पोस्ट शेयर की, जिसमें लिखा था कि इस दिन, टीम इंडिया ने पाकिस्तान को हराकर पहला T20 विश्व कप खिताब जीता था।
श्रीसंत ने पकड़ा कैच और जीत गई टीम इंडिया
भारतीय टीम के पूर्व तेज गेंदबाज श्रीसंत के लिए भी यह मुकाबला बेहद यादगार रहा था। श्रीसंत के कैच की वजह से भारत वर्ल्ड कप की ट्रॉफी उठाने में कामयाब रहा। इस कैच के बाद न केवल भारत की जीत का जश्न मनाया गया। बल्कि टी-20 क्रिकेट के एक रोमांचक फॉर्मेट के रूप में टीम के उभरने का भी जश्न मनाया। जिसने दुनिया भर के दर्शकों कोअपनी तरफ खींचने का काम किया किया।
सोशल मीडिया यानी ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म पर लगातार फैंस टी-20 वर्ल्ड कप 2007 को लेकर फोटो और वीडियो शेयर कर रहे हैं। भारत की इस जीत में महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी को भी बड़ा क्रेडिट दिया गया था। धोनी ने एक युवा टीम जिससे किसी को उम्मीद नहीं थी, उसे चैंपियन बनाकर अपनी काबिलियत साबित की थी।












Click it and Unblock the Notifications