New Zealand ने दर्ज की Sri Lanka पर सबसे बड़ी जीत, लंका की ODI WC में सीधे क्वालिफाई करने की उम्मीदों को झटका
NZ vs SL 1st ODI: श्रीलंका की वनडे वर्ल्ड कप में सीधे क्वालिफाई करने की उम्मीदों को करारा झटका, न्यूजीलैंड ने दर्ज की लंका पर रनों के मामले में सबसे बड़ी जीत

न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम (New Zealand Cricket Team) ने श्रीलंका (Sri Lanka) को जोरों का झटका दिया है। ऑकलैंड के ईडन पार्क में NZ vs SL तीन मैचों की वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में कीवियों ने श्रीलंका की लंका लगा दी। इस मैच में न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 49.3 ओवर में 274 रन बनाए थे जिसके जवाब में श्रीलंका की टीम 19.5 ओवर में 76 रन बनाकर ही ढेर हो गई। इस तरह से वनडे वर्ल्ड कप के महत्वपूर्ण साल में श्रीलंका को 198 रनों की शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा। ये रनों के मामले में न्यूजीलैंड की श्रीलंका पर सबसे बड़ी जीत है। (Photo- ICC Twitter)
हेनरी शिप्ले (Henry Shipley) ने पहली बार वनडे क्रिकेट में पांच विकेट लिए
टारगेट का पीछा करते हुए श्रीलंका ने 10 ओवर में 31 रनों के अंदर ही पांच विकेट गंवा दिए थे। टॉप ऑर्डर पर केवल एंजेला मैथ्यूज ही डबल फीगर हासिल कर सके। न्यूजीलैंड की ओर से तेज गेंदबाज हेनरी शिप्ले ने पहली बार वनडे क्रिकेट में पांच विकेट लेते हुए श्रीलंका के खिलाफ 7 ओवर में 31 रनों के नुकसान पर 5 विकेट चटकाए। इस मैच के करीब से समझने के बाद श्रीलंकाई टीम निश्चित तौर पर आउट होने के लिए खुद के बल्लेबाजों को ही कोसना चाहेगी। कुछ बल्लेबाज तो वाइड गेंदों पर बल्ला चलाने के चलते आउट हुए।
इससे पहले न्यूजीलैंड की ओर से ओपनर फिन एलन ने 49 गेंदों पर 51, डेरिल मिशेल ने 58 गेंदों पर 47, ग्लेन फिलिप्स ने 39 और रचिन रवींद्र ने 49 रनों की छोटी लेकिन अहम योगदान देने वाली पारियां खेली। श्रीलंकाई गेंदबाजों में बॉलिंग ऑलराउंडर चामिका करुणारत्ने को 4 विकेट मिले।
श्रीलंका की One Day World Cup 2023 डायरेक्ट क्वालिफिकेशन की उम्मीदों पर चपत
ये हार इस श्रीलंका के लिए साल के अंत में होने जा रहे वनडे वर्ल्ड कप में डायरेक्ट क्वालिफाई करने की उम्मीदों को भी चपत लगाती है। सीरीज में इन्हीं परिस्थितियों में दो और मुकाबले खेले जाने हैं और श्रीलंका सुधार नहीं करता है तो ये उम्मीदें पूरी तरह से टूटनी तय हैं। फिलहाल श्रीलंका वर्ल्ड सुपर स्टेंडिंग्स में 77 अंकों के साथ 10वें स्थान पर है। उन्हें दो और मैच खेलने हैं। केवल टॉप-8 की टीमों को ही डायरेक्ट क्वालिफाई करना होता है। अब श्रीलंका अगर बचे हुए दोनों मैचों को जीत भी लेता है तो भी उसको सीधे क्वालिफाई करने के लिए बाकी टीमों के नतीजों पर निर्भर रहना होगा।












Click it and Unblock the Notifications