NZ vs SL: न्यूजीलैंड ने दर्ज की धमाकेदार जीत, श्रीलंकाई टीम का टूट गया सपना

SL vs NZ: न्यूजीलैंड और श्रीलंका के बीच खेले गए टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 मुकाबले श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया और कीवी टीम को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड ने निर्धारित 20 ओवरों में 7 विकेट खोकर 168 रनों का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया। मुकाबले में न्यूजीलैंड ने 61 रनों से जीत दर्ज कर श्रीलंका को बाहर कर दिया।

न्यूजीलैंड की शुरुआत कुछ खास नहीं रही और सलामी बल्लेबाज टिम साइफर्ट मात्र 8 रन बनाकर आउट हो गए। हालांकि दूसरे ओपनर फिन एलन ने 13 गेंदों में 23 रनों की आक्रामक पारी खेलकर रन गति को बढ़ाने की कोशिश की। मध्यक्रम में रचिन रवींद्र ने 22 गेंदों में 32 रन और ग्लेन फिलिप्स ने 18 रन बनाकर पारी को संभाला।

nz vs sl

एक समय न्यूजीलैंड की पारी लड़खड़ाती नजर आ रही थी जब डेरिल मिचेल 3 रन और मार्क चैपमैन बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए। ऐसे संकट के समय कप्तान मिचेल सेंटनर ने मोर्चा संभाला और 26 गेंदों में 4 छक्कों की मदद से 47 रनों की कप्तानी पारी खेली। उनका बखूबी साथ कोल मैकोन्ची ने दिया जिन्होंने 23 गेंदों में नाबाद 31 रन बनाए, जिससे कीवी टीम 168 के स्कोर तक पहुंचने में सफल रही।

श्रीलंका की ओर से गेंदबाजी में महेश तीक्षणा और दुश्मंथा चमीरा ने घातक प्रदर्शन किया। तीक्षणा ने अपनी स्पिन का जाल बिछाते हुए फिन एलन, रचिन रवींद्र और मार्क चैपमैन के महत्वपूर्ण विकेट चटकाए। वहीं तेज गेंदबाज चमीरा ने टिम साइफर्ट, ग्लेन फिलिप्स और खतरनाक दिख रहे मिचेल सेंटनर को आउट कर न्यूजीलैंड की बढ़त पर लगाम लगाई।

169 रनों के चुनौतीपूर्ण लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंकाई टीम की शुरुआत बेहद निराशाजनक रही और टीम निर्धारित 20 ओवरों में 8 विकेट खोकर केवल 107 रन ही बना सकी। सलामी बल्लेबाज पाथुम निसंका पारी की पहली ही गेंद पर बिना खाता खोले आउट हो गए, जिसके बाद श्रीलंकाई पारी कभी संभल नहीं पाई। मध्यक्रम में कामिंदु मेंडिस ने 23 गेंदों में 31 रनों की सर्वाधिक पारी खेली, जबकि अंत में दुनिथ वेल्लालेज ने 29 रनों का संघर्षपूर्ण योगदान दिया, लेकिन टीम के अन्य प्रमुख बल्लेबाज जैसे कुसल मेंडिस (11) और चरित असलंका (5) दहाई का आंकड़ा पार करने के लिए भी जूझते नजर आए।

न्यूजीलैंड की ओर से स्पिनर रचिन रवींद्र ने घातक गेंदबाजी करते हुए श्रीलंकाई बल्लेबाजी की कमर तोड़ दी और अपने कोटे के ओवरों में महत्वपूर्ण 4 विकेट चटकाए। रवींद्र ने कुसल मेंडिस, पावन रथनायके, कप्तान दासुन शनाका और दुशान हेमंथा को पवेलियन भेजकर श्रीलंका की जीत की सभी उम्मीदों को खत्म कर दिया। उनके अलावा मैट हेनरी ने शुरुआती झटके देते हुए 2 विकेट लिए, जबकि मिचेल सेंटनर और ग्लेन फिलिप्स को एक-एक सफलता मिली।

इस बड़ी हार के साथ ही श्रीलंका का टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंचने का सपना टूट गया है और वे टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। कीवी टीम की जीत से पाकिस्तान की राह मुश्किल हो गई है, पाक को अगले मैच में जीत के अलावा नेट रन रेट भी देखना पड़ेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+