NZ vs SL: वेलिंग्टन टेस्ट में हवा ने पलटी गेंद की दिशा, बल्लेबाज के साथ गेंदबाज भी हुआ हैरान- VIDEO

श्रीलंका और न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंगटन टेस्ट मैच में स्पिनर की गेंद को हवा ने ऐसा धकेला कि इसकी दिशा ही बदल गई। ना बल्लेबाज को कुछ समझ आया ना गेंदबाज को। वीडियो यहां देखें।

NZ vs SL

क्रिकेट में आपने स्विंग और रिवर्स स्विंग के बारे में सुना होगा जहां पर गेंद हवा में लहराती हुई बल्लेबाज के पास जाती है और एक सीम कंडीशन होती है जहां टप्पा पड़ने के बाद गेंद कहीं पर भी कांटा बदलकर निकल पड़ती है। फिरकी गेंदबाजी में शेन वार्न और मुथैया मुरलीधरन जैसे बॉलर हुए हैं जिन्होंने कई बार ऐसे अविश्वसनीय टर्न हासिल किए हैं कि दांतों तले अंगुली दब जाती है। लेकिन आपने शायद ही कभी ऐसा देखा होगा कि गेंद हवा के तेज बहाव के चलते इतनी ज्यादा अपनी दिशा बदल लेती है कि बल्लेबाज के लिए उसे खेलना नामुमकिन होता है और गेंदबाज भी हैरान हो जाता है।

ऐसा एक नजारा न्यूजीलैंड और श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में देखा गया जो वेलिंगटन में हुआ और न्यूजीलैंड में हमने तेज हवाओं के बारे में अक्सर सुना है जहां हवाओं की रफ्तार अपनी निर्णायक भूमिका अदा करती रही है। लेकिन इस बार तो बिल्कुल ही अलग मामला हो गया जब गेंद ने हवा के साथ गेंद की दिशा बदल दी। आप वीडियो में देखेंगे कि हवा की स्पीड इतनी तेज है कि खिलाड़ियों को भी एक जगह टिके रहने में दिक्कत हो रही है। उनकी जर्सी और बालों पर हवा के तेज प्रभाव को महसूस किया जा सकता है।

इस बार हवा ऐसी तेज थी कि क्रिकेट की अच्छी खासी भारी गेंद की दिशा को भी बहुत ज्यादा बदल दिया। जब बाएं हाथ के धीमे स्पिनर माइकल ब्रेसवेल ने श्रीलंकाई बल्लेबाज को गेंद फेंकी तो वह हवा से इतनी डिफ्ट हो गई की बल्लेबाज भी कुछ समझ नहीं पाया। इसका वीडियो आप नीचे देख सकते हैं।

ये दो टेस्ट मैचों की सीरीज थी जिसको न्यूजीलैंड ने 2-0 से जीत लिया है। ये वो सीरीज थी जिसको 2-0 से जीतकर श्रीलंका वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल तक भी पहुंच सकता है लेकिन उनका सूपड़ा साफ हो गया। वेलिंग्टन की हवा में कीवी गेंदबाजी ने श्रीलंका को ऐसा उड़ाया कि एशियाई टीम एक पारी और 58 रनों से मैच को हारी। न्यूजीलैंड ने पहले बैटिंग करते हुए 4 विकेट पर 580 रन बनाए जिसके जवाब में श्रीलंका ने पहली पारी में 164 और दूसरी में 358 रन बनाए। हेनरी निकोलस को 240 गेंदों पर 200 रनों की पारी खेलने के चलते प्लेयर ऑफ द मैच और दोनों टेस्ट मैचों में शतक लगाने वाले पूर्व कप्तान केन विलियमसन को प्लेयर ऑफ द सीरीज दिया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+