टॉवेल ने बल्लेबाज को दिलाया जीवनदान, डबलिन के मैदान पर देखने को मिला जबरदस्त ड्रामा

न्यूजीलैंड की टीम इन दिनों आयरलैंड के दौरे पर है। यहां दोनों टीमों के बीच 3 वनडे मैचों की सीरीज खेली जा रही है।

नई दिल्ली, 13 जुलाई: न्यूजीलैंड की टीम इन दिनों आयरलैंड के दौरे पर है। यहां दोनों टीमों के बीच 3 वनडे मैचों की सीरीज खेली जा रही है। मंगलवार को डबलिन में खेले गए सीरीज के दूसरे मुकाबले के दौरान हुई एक घटना की अब क्रिकेट जगत में लगातार चर्चा हो रही है। मुकाबले के दौरान गेंदबाज की एक छोटी सी गलती का उन्हें और उनकी टीम को खामियाजा भुगतना पड़ा। बल्लेबाज के आउट होने के बाद भी उसे जीवनदान दिया गया।

अंपायर ने बल्लेबाज को दिया नॉट आउट

अंपायर ने बल्लेबाज को दिया नॉट आउट

दरअसल न्यूजीलैंड के गेंदबाज ब्लेयर टिकनर आयरलैंड की पारी का 43वां ओवर कर रहे थे। स्ट्राइक पर आयरलैंड के सिमी सिंह थे। ओवर की आखिरी गेंद टिकनर ने बाहर की ओर की, सिमी ने इसे पॉइंट की ओर खेलने का प्रयास किया। गेंद बल्ले का बाहरी किनारा लेकर सीधे विकेटकीपर टॉम लाथम के हाथों में पहुंची। मैदान अंपायर ने सिमी को आउट दे दिया, लेकिन इस दौरान सिमी ने अंपायर से कुछ बातचीत की। इसके बाद अंपायर ने सिंह को नॉट और इस बॉल को डेड बॉल करार दिया।

टॉवेल नीचे गिर गया

टॉवेल नीचे गिर गया

दरअसल जब अंपायर ने न्यूजीलैंड के खिलाड़ियों को नॉट आउट देने की वजह बताई तो वह भी हैरान रह गए। गेंदबाज ब्लेयर टिकनर ने पसीना पोछने के लिए पेंट में एक टॉवेल फंसाया हुआ था। जब उन्होंने रनअप लेने के बाद गेंद फेंकी तो उनका टॉवेल नीचे गिर गया। सिमी ने अंपायर से इसकी शिकायत की और अंपायर ने इसे डेड बॉल करार दिया। ऐसे में आउट होने के बाद भी सिमी को एक जीवनदान मिल गया और गेंदबाज की मेहनत बेकार चली गई। सिमी ने इस मैच में 25 गेंदों पर 16 रन बनाए।

क्या कहता है डेड बॉल का नियम

क्या कहता है डेड बॉल का नियम

अंपायर के फैसले से न्यूजीलैंड के खिलाड़ी और गेंदबाज ब्लेयर टिकनर खासे नाराज नजर आए। स्टंप माइक्रोफोन पर अंपायर और टिकनर की बातचीत रिकॉर्ड भी हुई। इस बातचीत में अंपायर कहते हैं कि मुझे नियमों की जानकारी है, अगर इस गेंद पर सिक्स भी लगता तो भी मैं इसे डेड बॉल करार देता। आईसीसी के नियम 20.4.2.7 के मुताबिक, अगर स्ट्राइक पर खड़ा बल्लेबाज किसी आवाज या अन्य वजह से विचलित होत है, तो अंपायर डेड बॉल दे सकता है। फिर चाहें बल्लेबाज का ध्यान मैदान के भीतर या बाहर की घटना से भंग हुआ हो।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+