NZ vs IND: गुवाहाटी में टीम इंडिया का महा-विस्फोट, बना डाला ऐसा वर्ल्ड रिकॉर्ड कि हिल गई पूरी दुनिया

NZ vs IND: गुवाहाटी टी20 मैच में टीम इंडिया ने एकतरफा अंदाज में जीत दर्ज करते हुए न्यूजीलैंड का धुआं निकालने का काम किया। कीवी टीम को मैच में एक बार भी मौका नहीं मिला। अभिषेक शर्मा और सूर्यकुमार यादव का बल्ला जमकर चला, दोनों ने नाबाद पारियां खेल टीम को जीत दिला दी।

मुकाबले में टीम इंडिया ने कुछ कीर्तिमान अपने नाम किये, जिनके बारे में आपको जरूर जानना चाहिए। टीम इंडिया ने महज 10 ओवर में ही मुकाबला समाप्त कर इतिहास रचने का काम किया।

nz vs ind

सर्वाधिक गेंद बचाकर बड़ी जीत

भारत ने 2026 में गुवाहाटी में न्यूजीलैंड के खिलाफ 150+ रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए सबसे अधिक गेंद शेष रखकर जीत हासिल की। इस मुकाबले में भारत ने 60 गेंदें शेष रहते मैच अपने नाम किया। इससे पहले, वेस्टइंडीज ने 2024 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 37 गेंदें बचाई थीं, इंग्लैंड ने 2022 में पाकिस्तान के खिलाफ 33 गेंदें, और दक्षिण अफ्रीका ने 2016 में इंग्लैंड के खिलाफ 32 गेंदों पहले मुकाबला अपने नाम किया था। इस हिसाब से भारत का यह वर्ल्ड रिकॉर्ड है।

इसके अलावा, यह रिकॉर्ड भी दिलचस्प है कि न्यूजीलैंड के खिलाफ कोई भी टीम अब तक किसी भी लक्ष्य का पीछा करते हुए 10 ओवर के अंदर जीत नहीं पाई है। इसका मतलब है कि न्यूजीलैंड के खिलाफ लक्ष्य का पीछा करना हमेशा चुनौतीपूर्ण रहा है।

टी20 में भारत का धमाका (NZ vs IND)

फुल मेंबर टीमों के खिलाफ भारत ने लगातार 11 टी20 सीरीज जीतकर रिकॉर्ड बनाया (2024 से जारी)। इससे पहले पाकिस्तान ने 11, भारत ने 7 और 6 सीरीज लगातार जीतकर धमाल मचाया था। 2022-26 में भारत ने घर में लगातार 10 टी20 सीरीज जीती। ऑस्ट्रेलिया ने 8, भारत ने 7 और पाकिस्तान ने 5 घरेलू सीरीज लगातार जीतकर शानदार प्रदर्शन किया।

अभिषेक शर्मा का तहलका (NZ vs IND)

अभिषेक शर्मा ने भारत के लिए टी20 क्रिकेट में एक खास रिकॉर्ड बनाया। उन्होंने सिर्फ 14 गेंदों में अर्धशतक जड़कर दूसरी सबसे तेज फिफ्टी बनाई। इससे पहले युवराज सिंह ने 12 गेंदों में फिफ्टी बनाकर यह रिकॉर्ड बनाया था और वे अब भी इस सूची में शीर्ष पर हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+