NZ vs ENG: मैच से दो दिन पहले ही हो गया प्लेइंग-11 का ऐलान, लाइव मैच देखने का ये है आसान तरीका
NZ Vs ENG 1st T20I: इंग्लैंड और न्यूजीलैंड की टीम आपस में टी-20 सीरीज के लिए तैयार है। इन दोनों टीमों के बीच शनिवार, 18 अक्टूबर को क्राइस्टचर्च के हैगली ओवल में पहला टी-20 अंतर्राष्ट्रीय मैच खेला जाएगा। इस सीरीज में सबसे खास बात यह है कि युवा बल्लेबाज हैरी ब्रुक इस साल की शुरुआत में व्हाइट-बॉल कप्तान बनने के बाद टीम की कमान संभालेंगे।
इंग्लैंड ने किया प्लेइंग 11 का ऐलान (NZ Vs ENG 1st T20I)
इंग्लैंड ने पहले टी-20 के लिए अपनी प्लेइंग इलेवन का ऐलान कर दिया है। टीम में बल्लेबाजों की एक मजबूत लाइन-अप है। सलामी बल्लेबाज के तौर पर फिल साल्ट और विकेटकीपर-बल्लेबाज जोस बटलर के साथ टॉम बैंटन को भी शामिल किया गया है। मिडल ऑर्डर में कप्तान हैरी ब्रुक का साथ देने के लिए जैकब बेथेल हैं, जबकि जॉर्डन कॉक्स टीम को शानदार फिनिश दे सकते हैं।

टीम की गेंदबाजी है मजबूत
गेंदबाजी विभाग में इंग्लैंड ने गति और स्पिन का संतुलन टीम में चुना है। तेज गेंदबाजी की अगुवाई सैम कर्रन और ब्रायडन कार्स करेंगे, जिन्हें स्पेशलिस्ट टी-20 गेंदबाज ल्यूक वुड का समर्थन मिलेगा। स्पिन विभाग की जिम्मेदारी अनुभवी लेग-स्पिनर आदिल राशिद और लियाम डॉसन के कंधों पर होगी। दिलचस्प बात यह है कि जैकब बेथेल भी अपनी ऑफ-स्पिन गेंदबाजी से टीम को एक और विकल्प देते हैं।
लाइव मैच देखने का क्या है तरीका
इस प्लेइंग इलेवन के साथ इंग्लैंड ने जेमी ओवरटन और सॉनी बेकर को बेंच पर रखने का फैसला किया है। यह टीम न्यूजीलैंड के माहौल में एक नई शुरुआत करने के लिए उत्सुक है। तीन टी-20 मैचों की इस सीरीज़ के बाद दोनों टीमें तीन वनडे अंतर्राष्ट्रीय मैचों में भी भिड़ेंगी। भारत में सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनल पर मैच देखा जा सकता है। इसके अलावा सोनीलिव और फैनकोड के जरिए भी फैंस मैच का मजा उठा सकते हैं।
न्यूजीलैंड बनाम इंग्लैंड टी-20 सीरीज का कार्यक्रम
1st T20I: 18 अक्टूबर, शनिवार - हैगली ओवल, क्राइस्टचर्च
2nd T20I: 20 अक्टूबर, सोमवार - हैगली ओवल, क्राइस्टचर्च
3rd T20I: 23 अक्टूबर, गुरुवार - ईडन पार्क, ऑकलैंड












Click it and Unblock the Notifications