NZ vs AFG Live Streaming: चेन्नई में न्यूजीलैंड और अफगानिस्तान की भिड़ंत आज, कब और कैसे देखें LIVE मैच
NZ vs AFG Live Streaming: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का रोमांच अपने चरम पर है। टूर्नामेंट के चौथे मुकाबले में आज न्यूजीलैंड (New Zealand) और अफगानिस्तान (Afghanistan) की टीमें आमने-सामने होंगी। यह मुकाबला चेन्नई के ऐतिहासिक एमए चिदंबरम (चेपॉक) स्टेडियम में खेला जाएगा। ग्रुप-डी की इन दोनों ही टीमों के लिए यह टूर्नामेंट का पहला मैच है, इसलिए दोनों की कोशिश जीत के साथ आगाज करने पर होगी।
ग्रुप-डी को इस वर्ल्ड कप का सबसे कठिन ग्रुप माना जा रहा है, क्योंकि इसमें न्यूजीलैंड और अफगानिस्तान के साथ दक्षिण अफ्रीका जैसी मजबूत टीम भी शामिल है। सुपर-8 में जगह बनाने के लिए हर मैच कीमती है। चेन्नई की पिच पारंपरिक रूप से 'ड्रई' और धीमी रहती है, जो स्पिन गेंदबाजों के लिए मददगार साबित होती है।

ऐसे में राशिद खान और मुजीब उर रहमान की अफगानी स्पिन जोड़ी कीवी बल्लेबाजों के लिए बड़ी मुसीबत खड़ी कर सकती है। चेन्नई की पिच स्पिनरों के लिए मददगार होती है, कीवी बल्लेबाजों का काम मुश्किल होने वाला है।
NZ vs AFG: कहां देखें लाइव
भारतीय फैंस इस मैच का सीधा प्रसारण टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क (Star Sports) पर देख सकते हैं। वहीं, अगर आप अपने मोबाइल पर मैच का आनंद लेना चाहते हैं, तो जियो हॉटस्टार (JioHotstar) ऐप पर इसकी लाइव स्ट्रीमिंग उपलब्ध होगी।
NZ vs AFG: टॉस टाइम
न्यूजीलैंड और अफगानिस्तान के बीच यह मैच भारतीय समयानुसार सुबह 11:00 बजे शुरू होगा। वहीं, इस मुकाबले का टॉस सुबह 10:00 बजे किया जाएगा। चेन्नई की गर्मी और पिच के मिजाज को देखते हुए टॉस जीतने वाली टीम पहले बल्लेबाजी करना पसंद कर सकती है।
संभावित एकादश
न्यूजीलैंड: फिन एलन, डेवोन कॉनवे, रचिन रवींद्र, डेरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, मिचेल सेंटनर (कप्तान), मैट हेनरी, लॉकी फर्ग्यूसन, ईश सोढ़ी, ट्रेंट बोल्ट।
अफगानिस्तान: रहमानुल्लाह गुरबाज, इब्राहिम जादरान, अजमतुल्लाह ओमरजई, मोहम्मद नबी, नजीबुल्लाह जादरान, राशिद खान (कप्तान), मुजीब उर रहमान, नूर अहमद, नवीन-उल-हक, फजलहक फारूकी, फरीद अहमद।












Click it and Unblock the Notifications