World Cup 2023 में आज NZ vs AFG के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबला, जानें एमए चिदंबरम स्टेडियम की पिच और वेदर रिपोर्ट
CWC23, New Zealand vs Afghanistan, 16th Match: आईसीसी वनडे विश्व कप में डिफेंडिंग चैंपियन इंग्लैंड पर ऐतिहासिक जीत हासिल करने के बाद अफगानिस्तान आत्मविश्वास से लबरेज है। अफगान ब्रिगेड आगामी मुकाबले में न्यूजीलैंड के खिलाफ इसी प्रदर्शन को दोहराने की कोशिश करेगी। दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में 18 अक्टूबर को दोपहर 2 बजे से खेला जाएगा।
अफगानिस्तान ने दिल्ली में बल्लेबाजी के लिए अनुकूल सतह पर इंग्लैंड के सामने 285 रनों का लक्ष्य था। टीम को बल्लेबाजी में भारी गिरावट का सामना करना पड़ा। अफगानिस्तान की ओर से राशिद खान गेंद से सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी रहे। 25 वर्षीय ऑलराउंडर ने तीन विकेट चटकाए।

दूसरी ओर न्यूजीलैंड लगातार तीन जीत के साथ मैच में उतरेगी। ब्लैक कप वर्तमान में अंक तालिका में दूसरे स्थान पर हैं। पिछले मैच में न्यूजीलैंड का सामना बांग्लादेश से हुआ था और उसने 8 विकेट से आसान जीत हासिल की थी। कप्तान केन विलियमसन और डेरिल मिशेल ने अर्धशतक जमाये, जबकि लॉकी फर्ग्यूसन ने गेंद से कमाल दिखाया और तीन विकेट लिये।
एमए चिदम्बरम स्टेडियम की पिच रिपोर्ट
एमए चिदम्बरम स्टेडियम का पिच स्पिनरों के लिए किसी स्वर्ग से कम नहीं है। यहां बल्लेबाजों को चौके-छक्के लगाने और पिच को समझने के लिए क्रीज पर अधिक समय बिताने की आवश्यकता होगी। हालांकि, नई गेंद से पेसर विकेट निकाल सकते हैं। टूर्नामेंट में न्यूजीलैंड ने इससे पहले यहां बांग्लादेश को हराया था। इस पिच पर टॉस जीतने वाली टीम पहले बल्लेबाजी करना ज्यादा पसंद करती है।
चेन्नई में कैसा रहेगा आज का मौसम
चेन्नई में 18 अक्टूबर को आंशिक रूप से बादल छाए रहने की उम्मीद है। न्यूजीलैंड और अफगानिस्तान के बीच विश्व कप मैच के दौरान बारिश के खलल डालने की कोई संभावना नहीं है। तापमान 25 डिग्री सेल्सियस से 32 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है, जबकि ह्यूमिडिटी 73-81 प्रतिशत के आसपास रहने का अनुमान है। 50 ओवर के मैच के दौरान हवा की गति लगभग 12-17 किमी/घंटा होगी।
न्यूजीलैंड- अफगानिस्तान की संभावित प्लेइंग 11
न्यूजीलैंड: डेवन कॉनवे, विल यंग, रचिन रविंद्र, डेरिल मिचेल, टॉम लेथम (कप्तान), ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमेन, मिचेल सैंटनर, मैट हेनरी, लॉकी फर्ग्युसन, ट्रेंट बोल्ट।
अफगानिस्तान: रहमानुल्लाह गुरबाज, इब्राहिम जदरान, रहमत शाह, हशमतुल्लाह शहीदी, अजमतुल्लाह ओमरजाई, मोहम्मद नबी, इकराम अलीखिल, राशिद खान, मुजीब उर रहमान, नवीन-उल-हक, फजलहक फारूकी।












Click it and Unblock the Notifications