पाकिस्तानी दिग्गज को नहीं है केएल राहुल पर भरोसा, मैच से पहले भारत को दी ये नसीहत

एशिया कप के लिए भारतीय टीम के एलान होने के बाद से ही क्रिकेट के कई दिग्गज इस पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त कर रहे हैं। एशिया कप में केएल राहुल और विराट कोहली की वापसी हुई है। जबकि जसप्रीत बुमराह चोट के कारण टूर्नामेंट से बा

नई दिल्ली, 12 अगस्त। एशिया कप के लिए भारतीय टीम के एलान होने के बाद से ही क्रिकेट के कई दिग्गज इस पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त कर रहे हैं। एशिया कप में केएल राहुल और विराट कोहली की वापसी हुई है। जबकि जसप्रीत बुमराह चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। जसप्रीत बुमराह की जगह कई लोग मोहम्मद शमी को टीम में लेने की वकालत कर रहे थे, लेकिन चयनकर्ताओं ने युवा गेंदबाजों पर अपना भरोसा जताया।

भारत-पाक मैच को लेकर दानिश कनेरिया ने कही यह बात

भारत-पाक मैच को लेकर दानिश कनेरिया ने कही यह बात

पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर दानिश कनेरिया भी समय-समय पर अपनी बयानबाजी से लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचते रहते हैं। दानिश कनेरिया ने अपने यू-ट्यूब चैनल के माध्यम से भारत-पाकिस्तान मैच को लेकर कई बातों का जिक्र किया। इस दौरान उन्होंने दोनों ही टीमों की ताकत और कमजोरियों पर चर्चाएं की। लंबे समय बाद भारतीय टीम में वापसी करने वाले केएल राहुल को लेकर दानिश कनेरिया ने बेहद हैरान करने वाला बयान दिया है।

केएल राहुल को लेकर दिया बड़ा बयान

केएल राहुल को लेकर दिया बड़ा बयान

दानिश कनेरिया ने केएल राहुल को टीम में शामिल करने पर सवाल खड़े किए हैं। दानिश कनेरिया के मुताबिक चोटिल होने के बाद जब कोई खिलाड़ी इतने लंबे समय तक टीम से दूर रहता है तो उसे तुरंत टीम में जगह नहीं देनी चाहिए। श्रेयस अय्यर, शुभमन गिल और संजू सैमसन जो पिछले कुछ समय से लगातार भारत के लिए खेल रहे थे, केएल राहुल को उन सबसे ऊपर रखा गया।

यह खिलाड़ी कर सकता है रोहित के साथ पारी का आगाज

यह खिलाड़ी कर सकता है रोहित के साथ पारी का आगाज

केएल राहुल की गैर-मौजूदगी में वेस्टइंडीज के खिलाफ सूर्यकुमार यादव ने रोहित शर्मा के साथ ओपनिंग की थी। दानिश कनेरिया ने कहा कि मैं चाहूंगा कि सूर्यकुमार यादव सलामी बल्लेबाज के रूप में बने रहें और रोहित शर्मा के साथ ओपनिंग करें। सलामी बल्लेबाज के रूप में रोहित के साथ उनकी निरंतरता शानदार रही है। केएल राहुल की टीम में वापसी हो रही है. मैं चाहता हूं कि वह डाउन ऑर्डर में रहे। उन्होंने अलग-अलग परिस्थितियों में बल्लेबाजी की है और सभी परिस्थितियों में रन भी बनाए हैं।

राहुल करेंगे एशिया कप में उपकप्तानी

राहुल करेंगे एशिया कप में उपकप्तानी

एशिया कप में केएल राहुल ने बतौर उपकप्तान टीम में वापसी की है। चोट के बाद वापसी कर रहे उपकप्तान केएल राहुल वर्ल्ड कप में भी टीम का हिस्सा होंगे। आईपीएल में बतौर ओपनर राहुल का रिकॉर्ड शानदार रहा है। ऐसे में एशिया कप में शायद ही भारतीय टीम केएल राहुल के पोजिशन के साथ किसी तरह की छेड़खानी करना चाहेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+