गौतम गंभीर नहीं बल्कि इस भारतीय को बनाया गया कोच, ज़िम्बाब्वे दौरे पर जाएगा टीम इंडिया के साथ

भारतीय टीम के हेड कोच के रूप में राहुल द्रविड़ का कार्यकाल सफल रहा और टीम इंडिया ने टी20 वर्ल्ड कप का ख़िताब अपने नाम कर लिया। द्रविड़ की कोचिंग और रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम ने धमाका कर दिया। अब टीम को एक नया कोच मिलना है।

बीसीसीआई ने नए हेड कोच की प्रक्रिया पूरी कर ली है लेकिन नाम की घोषणा अब तक नहीं की गई है। टीम इंडिया को अब ज़िम्बाब्वे दौरे पर खेलने के लिए जाना है। भारतीय टीम वहां टी20 सीरीज में खेलने वाली है। इस दौरे के लिए एकदम नई टीम का चयन हुआ है और कोच भी अलग है।

gautam gambhir

बीसीसीआई के सेक्रेटरी जय शाह ने साफ़ कर दिया है कि ज़िम्बाब्वे दौरे के लिए भारतीय टीम को अलग कोच मिलेगा और बाद में श्रीलंका दौरे के लिए एक अलग कोच के साथ टीम होगी। जिम्बाब्वे दौरे पर भारतीय टीम के कोच के रूप में वीवीएस लक्ष्मण जाने वाले हैं। गौतम गंभीर कोच के रूप में नहीं जाएंगे। उनके नाम की घोषणा भी अब तक नहीं हुई है।

शाह ने कहा कि क्रिकेट सलाहकार समिति ने इंटरव्यू किये हैं। कोच और सलेक्टर्स की नियुक्तियां जल्दी ही कर दी जाएंगी। वीवीएस लक्ष्मण जिम्बाब्वे जा रहे हैं लेकिन नया कोच श्रीलंका सीरीज से जॉइन करेगा। शाह ने साफ़ कर दिया कि कोच की घोषणा होने में थोड़ा समय लग सकता है।

अगर गौतम गंभीर को टीम इंडिया का कोच बनाया जाता है, तो वह श्रीलंका दौरे पर टीम के साथ जाएंगे। टीम इंडिया वहां टीन एकदिवसीय मैचों की सीरीज खेलने वाली है। इतने ही टी20 मुकाबलों की सीरीज भी खेली जानी है। ज़िम्बाब्वे दौरे के लिए टीम इंडिया का कप्तान शुभमन गिल को बनाया गया है।

भारतीय टीम में कुछ नए नामों को भी शामिल किया गया है। रियान पराग और अभिषेक शर्मा ने आईपीएल में तहलका मचाया था और उनको टीम में शामिल कर लिया गया है। टी20 वर्ल्ड कप की टीम से संजू सैमसन और शिवम दुबे को भी शामिल किया गया है। पहला टी20 6 जुलाई को खेला जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+