मिस्बाह उल हक ने इशारों-इशारों में की कप्तान बदलने की मांग, Babar Azam पर गिरेगी गाज!
नई दिल्ली, 15 सितंबर: एशिया कप के फाइनल में श्रीलंका के खिलाफ मिली बड़ी हार के बाद पाकिस्तान क्रिकेट टीम सवालों के घेरे में आ गई है। टूर्नामेंट के निर्णायक मुकाबले में पाकिस्तान की बैटिंग अप्रोच पर लगातार सवाल उठाए जा रहे हैं। इसी बीच टीम के पूर्व हेड कोच और पूर्व कप्तान मिस्बाह उल हक ने इशारों-इशारों में टी20 फॉर्मेट में बाबर आजम (Babar Azam) की जगह शाहीन शाह अफरीदी को टीम का नया कप्तान बनाने की मांग कर डाली है।

शाहीन के फैन बने मिस्बाह
मिस्बाह का ऐसा मानना है कि आने वाले समय में युवा तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी पाकिस्तान क्रिकेट टीम के नए टी20 कैप्टन बन सकते हैं। मिस्बाह के अनुसार, वह बहुत समझदार खिलाड़ी है और पाक टीम को इस फॉर्मेंट में बहुत आगे ले जा सकते हैं। अफरीदी की कप्तानी ने लाहौर कलंदर्स ने पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) का खिताब जीता था।
Recommended Video

क्या बोले मिस्बाह?
पाकिस्तानी यूट्यूब चैनल paktv.tv से बात करते हुए मिस्बाह उल हक ने कहा, ‘'मुझे लगा था शाहीन अफरीदी की क्रिकेट की समझ जबरदस्त है, जुझारू है, लेकिन कप्तानी शायद जल्दबाजी है और खास तौर पर टी20 में नहीं कर पाएगा, लेकिन जिस तरह से उसने पीएसएल में कप्तानी की, मैं काफी हैरान था। वह बाकी सबसे बेहतर कप्तान था। यही वजह है कि लाहौर कलंदर्स जीती थी।''

अच्छे कप्तान बन सकते हैं शाह
पूर्व पाक कैप्टन ने आगे कहा, ''बाएं हाथ के पेसर ने जिस तरह से टीम को प्रेरित किया और जिस तरह के फैसले लिए वह सामान्य कप्तानी से अलग थे। जिस तरह से उन्होंने टीम को प्रेरित किया, जिस तरह के रणनीतिक फैसले थे और अपने खिलाड़ियों का जिस तरह से इस्तेमाल किया। वह स्टीरियोटाइप कप्तानी नहीं थी कि कोच के साथ बाहर बैठकर फैसले कर लिए...उसने सबको बड़े सही तरह से इस्तेमाल किया।''

बाबर का क्या होगा?
मिस्बाह उल हक ने इशारों-इशारों में शाहीन को कप्तान बनने की मांग कर दी है। दूसरी ओर देखा जाए तो बाबर एशिया कप में बुरी तरह से फेल रहे। 6 मैचों में उन्होंने 11.33 की खराब औसत से केवल 68 रन बनाए। टीम को भी फाइनल में हार का सामना करना पड़ा। टी20 रैंकिंग में बाबर काफी लंबे समय के बाद पहले से दूसरे पायदान पर आ गए। पीएसएल 2022 में उनकी कप्तानी में कराची किंग्स ने भी शर्मनाक प्रदर्शन किया था।












Click it and Unblock the Notifications