T20 World Cup विवाद पर BCB ने फिर लिखी ICC को चिट्ठी, बड़ी कार्रवाई की मांग, कहा- हमें न्याय चाहिए

T20 World Cup 2026, BCB vs ICC: आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के आयोजन से ठीक पहले बड़ा विवाद हो गया है। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) ने भारत में होने वाले इस टूर्नामेंट में हिस्सा लेने के मामले में अपने कड़े रुख को बरकरार रखा है। सुरक्षा चिंताओं का हवाला देते हुए बांग्लादेश ने भारत की यात्रा करने से इनकार कर दिया है, जिसके बाद यह मामला अब आईसीसी की स्वतंत्र 'डिस्प्यूट रेजोल्यूशन कमेटी' (Dispute Resolution Committee) के पास पहुंच गया है।

वेन्यू भारत से बदलकर श्रीलंका करने की मांग (T20 World Cup 2026, BCB vs ICC)

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने पहले ही आईसीसी से अनुरोध किया था कि उनके मैचों का वेन्यू भारत से बदलकर श्रीलंका कर दिया जाए। हालांकि, अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने बांग्लादेश की सुरक्षा संबंधी चिंताओं को खारिज करते हुए एक अल्टीमेटम जारी किया था। आईसीसी का रुख स्पष्ट था या तो बांग्लादेश निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार भारत में खेले अन्यथा उसकी जगह किसी अन्य टीम (स्कॉटलैंड) को शामिल किया जाएगा।

BCB 1

बीसीबी ने फैसले में नहीं किया कोई बदलाव

इस अल्टीमेटम के बावजूद बीसीबी ने अपने फैसले में कोई बदलाव नहीं किया है। अब बोर्ड ने एक बार फिर आईसीसी को पत्र लिखकर इस मामले को 'डिस्प्यूट रेजोल्यूशन कमेटी' के पास ले जाने की मांग की है। यह समिति स्वतंत्र वकीलों और विशेषज्ञों का एक निकाय है, जो आईसीसी के निर्णय लेने की प्रक्रिया और उसकी वैधता का आकलन करती है।

बीसीबी अध्यक्ष का कड़ा रुख

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष अमीनुल इस्लाम बाबुल ने गुरुवार को एक आधिकारिक बयान जारी कर स्थिति स्पष्ट की। उन्होंने कहा कि हम वर्ल्ड कप खेलना चाहते हैं, लेकिन भारत में नहीं। हम आईसीसी के साथ लगातार संवाद कर रहे हैं, लेकिन पिछली बोर्ड मीटिंग में लिए गए कुछ फैसले चौंकाने वाले थे। अध्यक्ष ने मुस्तफिजुर रहमान के आईपीएल 2026 से बाहर होने के मुद्दे का भी जिक्र किया और संकेत दिया कि भारतीय बोर्ड की निर्णय प्रक्रिया को लेकर उनमें असंतोष है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+