MS Dhoni: 'मैं ट्रॉफी जीतकर...', सुरेश रैना ने बताया रिटायरमेंट को लेकर क्या है 'कैप्टन कूल' का प्लान

MS Dhoni: सीएसके के कप्तान एमएस धोनी ने सुरेश रैना को बताया कि सीएसके की जर्सी में एक खिलाड़ी के रूप में उनका ये आखिरी सीजन है या नहीं। उनके जवाब के साथ ही फैंस के मन में उठने वाले सवाल का भी उत्तर मिल गया।

ms dhoni, suresh raina

MS Dhoni, IPL 2023: क्या चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी बतौर खिलाड़ी इस साल अपना आखिरी आईपीएल खेल रहे हैं? दरअसल, ये किसी एक का सवाल नहीं बल्कि 'कैप्टन कूल' के फैंस के मन में उठने वाला सवाल है, जिसका उन्हें अभी तक कोई सटीक जवाब नहीं मिल सका है, हालांकि, माही ने अपने संन्यास को लेकर अपने इरादे कभी सार्वजनिक नहीं किए, लेकिन अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से उनकी विदाई के बाद से यह विषय काफी चर्चा में रहा है।

इस बीच टीम इंडिया और सीएसके के पूर्व खिलाड़ी सुरेश रैना ने धोनी के फैंस के सवाल का जवाब दिया है। उन्होंने खुलासा किया है कि 'थाला' ने उन्हें आईपीएल से रिटायरमेंट के विषय पर क्या कहा था, और यह वही जवाब है जिसे उनके फैंस सुनना चाहते हैं

दरअसल, पिछले दिनों कमेंटेटर डैनी मॉरिसन ने एमएस धोनी से उनके आईपीएल रिटायरमेंट को लेकर सवाल किया था, जिसका जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि, आपने कहा कि यह मेरा आखिरी आईपीएल है, मैंने तो ऐसा नहीं कहा, लेकिन फैंस को इस उत्तर से स्पष्ट जवाब नहीं मिला। इस बीच अब सुरेश रैना ने खुलासा किया है।

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, सुरेश रैना ने धोनी के रिटायरमेंट को लेकर कहा कि, 'जब मैं उनसे मिला तो उन्होंने अपने आईपीएल के फ्यूचर प्लान के बारे में मुझसे बातचीत की। रैना ने कहा कि, धोनी ने मुझसे कहा कि, 'मैं ट्रॉफी जीतकर एक साल और खेलूंगा।'

आईपीएल के 16वें सीजन में एमएस धोनी बल्ले से शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। उनकी कप्तानी में टीम एक बार प्लेऑफ में क्वालीफाई करने के करीब है। धोनी ने अपनी कप्तानी में सीएसके को 4 बार आईपीएल का खिताब दिलाया है। आने वाले मैच में स्पष्ट हो जाएगा कि फ्रेंचाइजी खिताब जीतेगी या नहीं। आईपीएल के 16वें सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स ने अब तक 11 मैच खेले हैं, जिसमें से 6 में जीत और चार में हार का सामना करना पड़ा है। अंकतालिका में सीएसके 13 अंक के साथ दूसरे स्थान पर है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+