KKR के खिलाड़ी ने गौतम गंभीर के साथ हुई प्राइवेट चैट की लीक? जानें क्या बातें सामने आई
केकेआर ने आईपीएल का ख़िताब जीता, उस दिन से लेकर अब तक टीम के कोच गौतम गंभीर की चर्चा हर तरफ देखने को मिल रही है। गौतम गंभीर की कप्तानी में टाइटल जीतने के बाद केकेआर ने उनकी कोचिंग में भी उम्दा प्रदर्शन करते हुए ख़िताब हासिल कर लिया।
बुधवार को ही टीम के मालिक शाहरुख खान ने टीम के लिए एक लम्बा संदेश लिखा था। उसमें यह भी बताया था कि गौतम गंभीर ने टीम को एकजुट होकर खेलने के लिए क्या कहा था। शाहरुख़ खान ने टीम के हर एक इंसान को धन्यवाद कहा।

इस बीच अब गौतम गंभीर के व्हाट्सएप का एक स्क्रीन शॉट सामने आया है। दरअसल केकेआर के उपकप्तान नितीश राणा ने इन्स्टाग्राम पर गौतम गंभीर के साथ एक फोटो पोस्ट की है और चैट का स्क्रीन शॉट भी पोस्ट किया है। इसमें नवम्बर की बातचीत है।
गंभीर को जब केकेआर ने कोच बनाया था, शायद उस समय की चैट होगी। उस दौरान राणा ने शायद उनको विश किया होगा। इसके बाद गौतम गंभीर ने उनको जवाब दिया है। गंभीर ने लिखा कि इस मैसेज के लिए धन्यवाद नितीश। कुछ खास करेंगे। स्पोर्ट्स में पोडियम पर ट्रॉफी के साथ खड़े होने से बेहतर फीलिंग नहीं हो सकती। इसका अनुभव करते हैं।
हालांकि गंभीर ने नवम्बर को यह बात कही थी लेकिन मई में उनकी बात साकार हो गई। टीम के साथ मिलकर गौतम गंभीर ने बेहतरीन काम किया। अपने अनुभव को टीम के साथ साझा करते हुए उन्होंने केकेआर को तीसरी बार ट्रॉफी दिलाने में अहम भूमिका निभाई।
केकेआर ने फाइनल मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद को पराजित कर खिताबी जीत दर्ज कर ली। केकेआर ने इस मैच को एकतरफा जीत लिया। हैदराबाद की टीम कहीं मुकाबले में भी नज़र नहीं आई थी। सुनील नारायण ने बल्ले और गेंद दोनों के साथ अपना अहम योगदान दिया। उन्होंने इस सीजन एक शतकीय पारी भी खेली।












Click it and Unblock the Notifications