IPL 2023: KKR की टीम के साथ कप्तान नीतीश राणा को लगा बड़ा झटका, BCCI ने ठोका तगड़ा जुर्माना
IPL: कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान नीतीश राणा पर रविवार रात चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ धीमी ओवर गति बनाए रखने के कारण 24 लाख रुपये का भारी जुर्माना लगाया गया है। इसके साथ ही टीम के अन्य सदस्यों पर ही जुर्माना लगा है।

KKR vs CSK, IPL 2023: आईपीएल के 61वें मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को 6 विकेट से हराकर मैच जीत लिया, लेकिन केकेआर के कप्तान नीतीश राणा को बड़ा झटका लगा है। सीएसके के खिलाफ मैच में स्लो ओवर गति के कारण बीसीसीआई ने 24 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है।
दरअसल, केकेआर का इस सीजन ये दूसरा उल्लंघन था। इसके लिए टीम के इंपैक्ट, सब्स्टीट्यूट सहित प्लेइंग इलेवन के प्रत्येक सदस्य पर 6 लाख रुपये या मैच फीस का 25% जुर्माना लगाया गया है। इससे पहले केकेआर के कप्तान पर पंजाब किंग्स के खिलाफ 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया था।
आईपीएल की आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया है कि, 'नीतीश राणा पर 14 मई, 2023 को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ टाटा इंडियन प्रीमियर लीग मैच के दौरान धीमी ओवर गति बनाए रखने के लिए जुर्माना लगाया गया है।'
दरअसल, सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में कप्तान नीतीश राणा को मैदान पर अंपायरों के साथ गर्मजोशी से बातचीत करते हुए भी देखा जा सकता है।। यह घटना सीएसके की पारी के अंतिम ओवर से ठीक पहले हुई। नाइट राइडर्स को सभी 20 ओवरों को समाप्त करने की समय सीमा को पार करने के लिए जुर्माना लगाया गया है। नए नियमों के अनुसार, एक टीम पांच के बजाय अधिकतम चार खिलाड़ियों को सर्कल के बाहर रखने के लिए बाध्य है, अगर वे ओवर-रेट को बनाए रखने में असफल रहते हैं।
इस मैच में पहले बल्लेबाजी करने का फैसला करने वाली चेन्नई छह विकेट के नुकसान पर 144 रन का स्कोर खड़ा किया। इस दौरान शिवम दूबे ने चेपॉक में 34 गेंदों में नाबाद 48 रन की शानदार पारी खेली, जबकि केकेआर के स्पिनरों सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती ने दो-दो विकेट लिए।












Click it and Unblock the Notifications