नितीश राणा पिच पर बैठ फूट-फूटकर रोए, मां के निधन का दुःख नहीं हुआ बर्दाश्त, अंपायरों ने आकर बंधाई हिम्मत
Nitish Rana: क्रिकेट के मैदान पर सोमवार रात एक ऐसा दृश्य देखने को मिला, जिसे शायद वहां मौजूद लोग लंबे समय तक नहीं भूल पाएंगे। दिल्ली प्रीमियर लीग 2026 में वेस्ट दिल्ली लायंस से खेल रहे नितीश राणा ने बल्ले से शानदार पारी खेली लेकिन उनके लिए इस पारी की अहमियत स्कोर से कहीं ज्यादा थी।
अर्धशतक पूरा करने के बाद राणा अचानक भावुक हो गए और बीच मैदान पर उनकी आंखों से आंसू निकल पड़े, वह फूट-फूटकर रोने लगे। राणा हाल ही में अपनी मां को खो चुके हैं। 11 अगस्त को लंबी बीमारी के बाद उनकी मां का निधन हुआ था। ऐसे समय में जब वह परिवार के साथ होते, राणा ने कुछ दिनों बाद ही मैदान पर वापसी की। इस मैच में उनके हर शॉट के साथ उनकी मां की याद भी जुड़ी हुई थी।

जब मां के निधन के दो दिन बाद (13 अगस्त) राणा ने वापसी की, तो जर्सी पर मां का नाम लिखकर खेलने उतरे। आमतौर पर जिस जर्सी पर राणा का अपना नाम होता है, इस बार वहां 'N SATISH' लिखा था। यह उनकी मां की याद में किया गया खास इशारा था। यानी मैदान पर उतरने से पहले ही राणा ने साफ कर दिया था कि यह पारी वह अपनी मां के नाम करने वाले हैं। उस पारी के दौरान वह एक ही ओवर में चार छक्के जड़ने में सफल रहे थे लेकिन ज्यादा लंबा नहीं खेल पाए।
इस बार बैटिंग के दौरान राणा ने भी अपना काम बखूबी किया। उन्होंने महज 33 गेंदों में 60 रन ठोक दिए। इस पारी में 4 चौके और 6 छक्के शामिल थे। जैसे ही उनके बल्ले से अर्धशतक पूरा हुआ, राणा ने ऊपर आसमान की ओर देखा। कुछ पल बाद भावनाएं उन पर हावी हो गईं और वह मैदान के बीच ही रोने लगे।
राणा को इस हालत में देखकर विरोधी टीम के खिलाड़ी भी खुद को रोक नहीं पाए। साउथ दिल्ली सुपरस्टार्स के खिलाड़ी उनके पास पहुंचे और उन्हें संभाला। मैदान पर मौजूद अंपायरों ने भी राणा का हौसला बढ़ाया। उस वक्त मुकाबला, स्कोर और नतीजा कुछ देर के लिए पीछे छूट गया और पूरा ध्यान राणा के इस भावुक पल पर टिक गया।
A moment that said everything his heart couldn’t. 🧿🥺
We are with you Nitish!#AdaniDPL2026 #AdaniDPL #NitishRana #DelhiPremierLeague #WDLvsSDS pic.twitter.com/FTKt5dCMrP
— Delhi Premier League T20 (@DelhiPLT20) August 17, 2026
हालांकि राणा की पारी काम नहीं आई और टीम को हार मिली लेकिन माहौल भावुक हो गया। नितीश राणा के साथ मैदान पर कहासुनी के लिए मशहूर दिग्वेश राठी भी भावुक हो गए और अपने इंस्टाग्राम पर राणा के रोने वाली स्टोरी पोस्ट कर दी।


Click it and Unblock the Notifications
