नितीश राणा को बैटिंग में मिलती है भगवान से मदद, इस धार्मिक किताब को जेब में रख जड़ते हैं छक्के

नितीश राणा इस समु सुर्ख़ियों में है क्योंकि दिल्ली प्रीमियर लीग में उनका दिग्वेश राठी का साथ झगड़ा हो गया था। दिग्वेश राठी और नितीश दोनों के ऊपर जुर्माना लगा था। हालांकि बैटिंग में नितीश राणा ने धमाका करने वाला काम किया है और प्रदर्शन भी धांसू रहा है। वह एक शतक जड़ने में भी सफल रहे हैं।

इस बीच नितीश राणा ने अपनी तूफानी बैटिंग के पीछे की वजह का खुलासा कर दिया है। उन्होंने बताया है कि बैटिंग करने के दौरान किस तरह भगवान से उनको मदद मिलती है। वह अपने दिल के करीब एक खास धार्मिक किताब को साथ में लेकर चलते हैं।

nitish rana

डीपीएल में वेस्ट दिल्ली लायंस को 8 विकेट से जीत दिलाने के बाद पोस्ट मैच प्रजेंटेशन में नितीश राणा ने एक अहम बात कही। अपने अपनी जेब से हनुमान चालीसा निकाला और कहा कि मैं इसे अपने साथ रखता हूं। उन्होंने गेम में हनुमान चालीसा से मदद मिलने की बात कही। उन्होंने अपने धांसू प्रदर्शन का राज़ इसे बताया।

वेस्ट दिल्ली लायंस को उन्होंने फाइनल में पहुँचाने में अहम योगदान दिया। नितीश राणा ने साउथ दिल्ली सुपरस्टार्स के खिलाफ मैच में धमाकेदार अंदाज में बैटिंग करते हुए शतक जमाया था। उस मैच में उनके बल्ले से 15 छक्के आए और कुल 134 रनों की पारी देखने को मिली थी।

हालांकि नितीश राणा का झगड़ा भी देखने को मिला। राणा इससे पहले भी कई अन्य प्लेयर्स से झगड़ा कर चुके हैं लेकिन डीपीएल में ऐसा पहली बार हुआ। सामने भी आईपीएल से मशहूर हुए दिग्वेश राठी थे, जो सामने वाले प्लेयर्स को उकसाने का काम करते हैं।

दिग्वेश ने राणा के साथ छेड़खानी की और उनको नितीश ने जवाब दिया। छक्का भी जमाया और मैदान पर कहासुनी भी देखने को मिली। बाद में अंपायर ने आकर बीचबचाव किया और मामला शांत कर दिया। नितीश ने इसे लेकर कहा कि मैंने झगड़े की शुरुआत नहीं की थी, जो भी हुआ, वह सामने से हुआ।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+