Deodhar Trophy: वर्ल्ड कप से पहले नितीश राणा को मिला बड़ा मौका, संभालेंगे नॉर्थ जोन की कमान

Deodhar Trophy 2023: आईपीएल 2023 में केकेआर (KKR) का नेतृत्व करने वाले नितीश राणा को अब 24 जुलाई से पुडुचेरी में शुरू होने वाली आगामी देवधर ट्रॉफी में नॉर्थ जोन टीम का कप्तान चुना गया है। इस मौके को राणा किसी भी कीमत पर गंवाना नहीं चाहेंगे और उनका लक्ष्य एक मजबूत छाप छोड़ना होगा। इस टूर्नामेंट में उनका प्रदर्शन उन्हें राष्ट्रीय टीम में फिर से पहुंचा सकता है।

29 वर्षीय राणा को 2021 में श्रीलंका दौरे के दौरान एक वनडे और दो टी20ई में भारत का प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिला। इसके अलावा, उन्होंने आईपीएल में केकेआर के साथ एक सफल कार्यकाल बिताया, जिसमें 14 मैचों में 413 रन बनाए। इस दौरान उनके नाम तीन अर्धशतक भी शामिल हैं।

nitish rana

इस टूर्नामेंट में राणा नाइट राइडर्स के लिए दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी थे, वह टूर्नामेंट में केवल रिंकू सिंह (474 रन) से पीछे थे। देवधर ट्रॉफी के लिए 15 सदस्यीय टीम में होनहार बल्लेबाज अभिषेक शर्मा, विकेटकीपर-बल्लेबाज प्रभसिमरन सिंह और हर्षित राणा को शामिल करने से भी मजबूती मिली है।

हालांकि, ध्यान देने वाली बात यह है कि ये तीनों खिलाड़ी 13 जुलाई से 23 जुलाई तक श्रीलंका में होने वाले इमर्जिंग टीम्स एशिया कप के लिए भारतीय टीम का भी हिस्सा हैं, जोकि बाद में नॉर्थ जोन स्क्वाड (North Zone squad) में शामिल होंगे।

नॉर्थ जोन सिलेक्शन कमेटी के संयोजक अनिरुद्ध चौधरी ने कहा कि, 'अगर भारत फाइनल में पहुंचता है, तो उन्हें टीम में शामिल होने में देरी हो सकती है और स्टैंड-बाय खिलाड़ी उस स्थिति में पहला गेम खेलेंगे।'

नॉर्थ जोन स्क्वाड
नितीश राणा (कप्तान), अभिषेक शर्मा, प्रभसिमरन सिंह, एसजी रोहिल्ला, एस खजूरिया, मनदीप सिंह, हिमांशु राणा, विवरांत शर्मा, निशांत सिंधु, ऋषि धवन, युद्धवीर सिंह, संदीप शर्मा, हर्षित राणा, वैभव अरोड़ा, मयंक मारकंडे।

स्टैंडबाय खिलाड़ी- मयंक डागर, मयंक यादव, अर्सलान खान, शुभम अरोड़ा, युवराज सिंह, मनन वोहरा, आकिब नबी, शिवांक वशिष्ठ।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+