साउथ अफ्रीका के खिलाफ T20 सीरीज के लिए निखिल चोपड़ा ने चुनी भारत की प्लेइंग XI

नई दिल्ली। भारत ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज के लिए टीम ऐलान कर दिया है दिनेश कार्तिक की टीम में वापसी हुई है। पूर्व भारतीय क्रिकेटर निखिल चोपड़ा ने चयनों पर चर्चा की और सीरीज के लिए अपनी प्लेइंग इलेवन चुनी।
यह भी पढ़ें- IPL 2022 : खत्म हुए लीग मैच, मुंबई रहा सबसे नीचे, जानिए काैन सी टीम किस स्थान पर रही

उमरान को सीजन में अच्छा प्रदर्शन करने के कारण माैका मिला
चोपड़ा ने कहा कि यह अच्छा है कि चयनकर्ताओं ने आईपीएल 2022 में उनके बेहतरीन प्रदर्शन के कारण उमरान मलिक को चुना। उन्होंने अर्शदीप सिंह को उनके डेथ बॉलिंग कौशल के लिए भी सराहा। चोपड़ा ने Sky247.net पर क्रिकट्रैकर पर 'नॉट जस्ट क्रिकेट' शो पर कहा, "खुशी है कि उमरान मलिक को सीजन में अच्छा प्रदर्शन करने के कारण माैका मिला है। अर्शदीप डेथ ओवरों में शानदार रहे हैं इसलिए उन्हें भी चुना गया। एक युवा खिलाड़ी के रूप में आप यही चाहते हैं जब आप आईपीएल और घरेलू क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन करते हैं। हार्दिक पांड्या 140 की स्पीड में गेंदबाजी कर रहे हैंऔर फॉर्म में वापस आ गए हैं।"
Recommended Video

कुलदीप-चहल को चुना
उन्होंने कहा, "यह वेंकटेश अय्यर के लिए एक जीवन रेखा है, जो मौजूदा आईपीएल सीजन में उनकी फॉर्म को देखते हुए है। अगर टीम पहले तीन मैच जीतती है तो इस टीम के ज्यादातर खिलाड़ियों को मौका मिलेगा। यह टीम मूल रूप से टी20 विश्व कप में टीम बनाने के लिए एक संयोजन बनाने का प्रयास है।" उन्हें लगता है कि टीम के भारतीय परिस्थितियों में कुलदीप यादव और युजवेंद्र चहल दोनों के साथ खेलने की संभावना है। उन्होंने अपनी प्लेइंग इलेवन में भुवनेश्वर कुमार और अर्शदीप सिंह के रूप में दो तेज गेंदबाजों को चुना और कहा कि अगर वह दो-तीन ओवर दे सकते हैं तो पंड्या टीम को संतुलन प्रदान करेंगे।

पांड्या दो-तीन ओवर फेंक सकते हैं
चोपड़ा ने आगे कहा, "टीम प्रबंधन कुलदीप यादव और युजवेंद्र चहल दोनों के साथ खेलना चाहेगा क्योंकि भारत में सीरीज खेली जाएगी। फिर, दो तेज गेंदबाज भुवी और अर्शदीप सभी मैचों में खेलेंगे। अगर हार्दिक पांड्या दो-तीन ओवर फेंक सकते हैं तो निश्चित रूप से गेंदबाजी विभाग पर बोझ कम होगा।''

साउथ अफ्रीका T20I के लिए निखिल चोपड़ा की प्लेइंग XI:
केएल राहुल (c), रुतुराज गायकवाड़, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत (wk), हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह












Click it and Unblock the Notifications