Team India को हराकर हम वर्ल्ड क्रिकेट को मुंहतोड़ जवाब देंगे… वेस्टइंडीज के कप्तान ने दी भारत को चेतावनी

शुक्रवार से भारत और वेस्टइंडीज के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज का आगाज होने जा रहा है।

नई दिल्ली, 20 जुलाई: शुक्रवार से भारत और वेस्टइंडीज के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज का आगाज होने जा रहा है। आगामी टी20 वर्ल्ड कप और अगले साल भारत में होने वाले एकदिवसीय वर्ल्ड कप को ध्यान में रखते हुए दोनों टीमों के लिए ये सीरीज काफी अहम मानी जा रही है। वनडे सीरीज शुरू होने से पहले वेस्टइंडीज के कप्तान निकोलस पूरन (Nicholas Pooran) ने भारतीय टीम की बेंच स्ट्रेंथ को लेकर एक बड़ा बयान दिया है। पूरन के मुताबिक, टीम इंडिया के पास कई ऐसे खिलाड़ी है, जो उनको मैच जीता सकते हैं।

ये भी पढ़ें: IND vs ENG: जीत के बाद Rishabh Pant ने रवि शास्त्री को दी शैंपेन की बोतल, VIDEO वायरल

सीनियर्स को मिला आराम

सीनियर्स को मिला आराम

बता दें कि वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए कप्तान रोहित शर्मा के अलावा कई सीनियर खिलाड़ियों को आराम दिया गया है। इनमें विराट कोहली, ऋषभ पंत, जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद शमी के नाम शामिल है। ऐसे में टीम की कमान अनुभवी ओपनर शिखर धवन को सौंपी गई है। टीम में कई सारे युवा खिलाड़ियों को मौका दिया गया है, जिनके पास इस श्रृंखला के जरिए खुद को साबित करने का बढ़िया मौका रहेगा।

हम देंगे दुनिया को मैसेज

हम देंगे दुनिया को मैसेज

वनडे सीरीज शुरू होने से पहले वेस्टइंडीज के कप्तान निकोलस पूरन टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए इंटरव्यू में कहा, ''भारतीय टीम के पास कई सारे ऐसे प्लेयर हैं जो आकर अपना काम कर सकते हैं। उनके पास गेंद और बल्ले दोनों से मैच खिलाड़ी मौजूद हैं। हम उनको फ्लोरिडा में चुनौती पेश करेंगे। इससे पूरे क्रिकेट वर्ल्ड को एक मैसेज जाएगा। एक टीम के तौर पर हमारे लिए भी ये काफी शानदार होगा।''

पूरन ने आगे कहा, ''कई सारे भारतीय खिलाड़ी लगातार वनडे क्रिकेट नहीं खेल रहे हैं, जिससे हमारी टीम का काम बहुत आसान हो जाएगा। हम उनको कड़ी चुनौती पेश करेंगे।''

बांग्लादेश ने 3-0 से हराया था

बांग्लादेश ने 3-0 से हराया था

हाल ही में वेस्टइंडीज और बांग्लादेश के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज खेली गई थी, जहां तीनों मैचों में पूरन एंड कंपनी खराब फॉर्म से जूझती हुई नजर आए। बांग्लादेश ने तीनों मैत जीतकर वेस्टइंडीज के खिलाफ बेहतरीन क्लीन स्वीप किया। कप्तान पूरन समेत टीम के कई खिलाड़ी फॉर्म में नहीं है, जिसका टीम इंडिया पूरा फायदा उठा सकती है। हालांकि, वेस्टइंडीज की वनडे टीम में पूर्व कप्तान और टीम के स्टार ऑलराउंडर जेसन होल्डर की वापसी हुई है, जिससे टीम को मजबूती मिलेंगी।

वनडे सीरीज का शेड्यूल

वनडे सीरीज का शेड्यूल

  • पहला वनडे: 22 जुलाई, पोर्ट ऑफ स्पेन, त्रिनिदाद
  • दूसरा वनडे: 24 जुलाई, पोर्ट ऑफ स्पेन, त्रिनिदाद
  • तीसरा वनडे: 27 जुलाई, पोर्ट ऑफ स्पेन, त्रिनिदाद
वनडे सीरीज के लिए दोनों टीमें

वनडे सीरीज के लिए दोनों टीमें

  • टीम इंडिया: शिखर धवन (कप्तान), ऋराज गायकवाड़, शुभमन गिल, दीपक हुड्डा, सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, ईशान किशन (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा (उपकप्तान), शार्दुल ठाकुर, युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल, आवेश खान, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह।
  • वेस्टइंडीज: निकोलस पूरन (कप्तान), साई होप (उपकप्तान), शेमर ब्रूक, केसी क्रार्टी, जेसन होल्डर, अकील हौसेन, अल्जारी जोसेफ, ब्रैंडन किंग, काइले मेयर्स, गुडाकेश मोते, कीमो पॉल, रोवमन पॉवेल, जायडेन सील्स।
  • रिजर्व खिलाड़ी: रोमरियो शेफर्ड और हैडन वाल्श जूनियर।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+