निकोलस पूरन के ऊपर दुनिया भर में होती है पैसों की बारिश, सिर्फ IPL से मिले 21 करोड़, जानें कितनी है कुल नेटवर्थ

Nicholas Pooran Networth: वेस्टइंडीज के तूफानी खिलाड़ी निकोलस पूरन के रिटायरमेंट से भूचाल आ गया है, उन्होंने अचानक अपने संन्यास का फैसला सुना दिया। अहम बात तो यह भी है कि पूरन ने रिटायरमेंट महज 29 साल की उम्र में ले लिया है, जिसके बारे में किसी ने सोचा नहीं होगा।

निकोलस पूरन ने विंडीज टीम के लिए एक भी टेस्ट मुकाबला नहीं खेला है। उन्होंने एकदिवसीय और टी20 फॉर्मेट में टीम का प्रतिनिधित्व किया है। आईपीएल में वह लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए खेलते हैं। टी20 क्रिकेट से उन्होंने काफी अच्छा पैसा कमाया है, ऐसे में नेटवर्थ के बारे में जानना जरूरी है।

nicholas pooran

साल 2019 में निकोलस पूरन ने आईपीएल में डेब्यू किया था, तब से उनकी नेटवर्थ में वृद्धि होती चली जा रही है। आईपीएल में खेलने भर से खिलाड़ी खुद एक ब्रांड बन जाता है। उसी वजह से निकोलस पूरन की कमाई में तगड़ा इजाफा देखने को मिला है।

निकोलस पूरन की इनकम का मुख्य हिस्सा आईपीएल से ही आता है। लखनऊ सुपर जायंट्स से इस सीजन उनको 21 करोड़ की बड़ी धन राशि मिली है। आईपीएल में इस रकम के बाद उनका खेल भी कुछ वैसा ही रहा है, उन्होंने अपनी बैटिंग से तबाही मचाने का काम किया है।

Nicholas Pooran की कुल कमाई

अब वह रिटायर हो गए हैं लेकिन इंटरनेशनल क्रिकेट से भी उनकी कमाई हुई है। इस साल तक उनकी कुल नेटवर्थ 51 करोड़ रुपये तक आंकी गई है। इसके अलावा उनको ब्रांड एंडोर्समेंट के लिए भी पैसा मिलता है। पूरन ने माईफिटनेस, प्यूमा, नाइकी जैसे ब्रांड्स के साथ काम किया है। इससे भी उनकी कमाई हुई है। ब्रांड प्रमोशन से हर साल निकोलस पूरन 6 से लेकर 8 करोड़ रुपये तक की कमाई करते हैं।

Nicholas Pooran का कार कलेक्शन

जहां तक कार कलेक्शन की बात है, तो उनके पास BMW i8 है, जो एक स्पोर्ट्स कार है। इसके अलावा उनके पास हुंडई की टक्सन है। त्रिनिदाद एंड टोगैबो में निकोलस पूरन के पास आलीशान घर भी है। वह अपनी पत्नी कैथरिन रमीरेज और बेटी अलयरा के साथ रहते हैं।

पूरन के साथ कुछ विवाद भी जुड़े

उप्लब्धियों के अलावा निकोलस पूरन के साथ विवाद भी जुड़े हुए हैं। 2019 में अफगानिस्तान के खिलाफ मुकाबले में उनको बॉल टेम्परिंग करते हुए पकड़ा गया था। दोषी पाए जाने पर उन्होंने अपनी गलती मानी थी और चार टी20 मैचों का बैन लगा था। इसके अलावा ILT20 के दौरान टॉम करन को आउट करने की रणनीति पर भी सवाल हुए थे। करन बॉल को डेड मानकर क्रीज के बाहर थे, पीछे से पूरन ने बेल्स उड़ाकर अपील कर दी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+