केन विलियमसन ने डबल सेंचुरी के साथ लगा दी शतकों की हैट्रिक, कोहली की तरह सबसे ज्यादा पसंद है टेस्ट क्रिकेट

Kane Williamson 6th Double Test Century: न्यूजीलैंड के दिग्गज बल्लेबाज केन विलियमसन ने टेस्ट मैचों में कमाल की फॉर्म दिखाते हुए लगातार तीसरी सेंचुरी जड़ी। केन को भी कोहली की तरह टेस्ट से खास लगाव रहा है।

 Kane Williamson hits 6th double century

न्यूजीलैंड (New Zealand Cricket Team) के दिग्गज बल्लेबाज केन विलियनसन (Kane Williamson) ने श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में दोहरा शतक लगा दिया है और इसके साथ ही वे बैक टू बैक तीन टेस्ट मैचों में शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। केन विलियमसन ने इससे पहले इंग्लैंड और श्रीलंका के ही खिलाफ पिछले दो टेस्ट मैचों में शतक लगाया था। इसके साथ ही विलियमसन के 8 हजार टेस्ट रन भी पूरे हो गए हैं। ये पूर्व कीवी कप्तान के करियर का छठा दोहरा शतक था। मौजूदा समय में उनसे ज्यादा डबल टेस्ट सेंचुरी विराट कोहली (Virat Kohli) ने लगाई हैं जिन्होंने 108 टेस्ट मैचों में 7 दोहरे शतक लगाए हैं। (Images- Twitter/ICC/PTI)

इस मामले में कोहली से बहुत आगे निकल जाते हैं केन

इस मामले में कोहली से बहुत आगे निकल जाते हैं केन

लेकिन विलियमसन औसत के मामले में कोहली से बहुत आगे निकल जाते हैं क्योंकि जहां विराट ने 108 मैचों में 48.93 के औसत से 8416 रन बनाए हैं तो वहीं केन विलियमसन ने 94 टेस्ट मैचों में अब तक 8124 रन कर लिए हैं। दोनों ही खिलाड़ियों के नाम 28 टेस्ट शतक हैं। विराट ने हाल ही में अहमदाबाद टेस्ट मैच के दौरान अपने सवा तीन साल के शतकों के सूखे को समाप्त किया था जबकि विलियमसन जिस तरह से शतक लगा रहे हैं वे बहुत तेजी से और आगे निकल सकते हैं।

न्यूजीलैंड के 'बेस्ट' टेस्ट बल्लेबाज बन गए

न्यूजीलैंड के 'बेस्ट' टेस्ट बल्लेबाज बन गए

केन विलियमसन ने न्यूजीलैंड के लिए दसवीं बार अपने टेस्ट करियर में 150 रनों का स्कोर पार किया है और वे ऐसा करने वाले पहले बल्लेबाज बने हैं। भारत के सचिन तेंदुलकर ने 200 टेस्ट मैच खेले थे और उन्होंने 20 बार अपने करियर में 150 का स्कोर पार किया। एक तरफ जहां सचिन तेंदुलकर, राहुल द्रविड़ जैसे खिलाड़ी अभी भी विराट कोहली से टेस्ट करियर में रन बनाने के मामले में काफी आगे है तो वही केन विलियमसन ने न्यूजीलैंड के लिए टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले रॉस टेलर का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। रॉस टेलर ने अपने करियर में 7683 रन बनाए थे लेकिन केन विलियमसन लगभग 55 की औसत के साथ बल्लेबाजी करते हुए इस रिकॉर्ड को तोड़ चुके हैं। इतना ही नहीं विराट कोहली ने 28 टेस्ट शतक बनाने के लिए 183 पारियों का सहारा लिया था क्योंकि विराट को अपना 28वां शतक पूरा करने के लिए 3 साल तीन महीने का इंतजार करना पड़ा। जबकि केन विलियमसन ने यह उपलब्धि 164वीं पारी में ही हासिल कर ली है।

टेस्ट को काफी पसंद करते हैं दोनों दिग्गज

टेस्ट को काफी पसंद करते हैं दोनों दिग्गज

केन विलियमसन और विराट कोहली में इस बात को लेकर काफी समानताएं हैं कि यह दोनों ही टेस्ट क्रिकेट को काफी पसंद करते हैं और तीनों ही फॉर्मेट के बल्लेबाज हैं। विराट के लिए भी टेस्ट क्रिकेट सबसे ऊपर आता है तो वही केन विलियमसन ने हाल ही में एक इंटरव्यू में कहा था कि उन्हें टेस्ट क्रिकेट काफी आनंद आता है क्योंकि इसमें आपको खुद को चुनौती देना पड़ती है। यह लंबे समय तक चलता है तो इसके लिए काफी मेहनत करनी पड़ती है और हर दिन के हिसाब से छोटे-छोटे स्टेप्स लेने पड़ते हैं। केन विलियमसन मानते हैं कि अपनी टीम के लिए रन बनाने से ज्यादा जरूरी है परिस्थितियों के हिसाब से अच्छा परफॉर्म करना।

फैब-4 में सबसे ज्यादा टेस्ट शतक स्टीव स्मिथ के नाम हैं

फैब-4 में सबसे ज्यादा टेस्ट शतक स्टीव स्मिथ के नाम हैं

केन विलियसन टेस्ट रिकॉर्ड में कोहली से बेहतर दिखाई देते हैं लेकिन विराट के पास वनडे और टी20 में कहीं अधिक शतकों के चलते ओवरऑल 75 इंटरनेशनल शतक हैं जबकि केन ने वनडे में सिर्फ 13 ही शतक लगाए हैं। टी20 इंटरनेशनल में तो वे एक भी सेंचुरी नहीं लगा पाए हैं। कोहली ने वनडे में ही 46 शतक जड़े हुए हैं। विलियमसन ने इसके साथ ही 17 हजार इंटरनेशनल रन पूरे कर लिए हैं। कोहली ने जहां 363 पारियों में ये कारनाम किया है तो केन ने 402 पारियां ली हैं। वहीं फैब-4 में सबसे ज्यादा टेस्ट शतक स्टीव स्मिथ के नाम हैं जिन्होंने 30 सेंचुरी लगाई हैं। जो रूट भी 29 शतक लगा चुके हैं।

Recommended Video

    IND vs AUS: मैदान पर फैन्स ने लगाए कोहली-कोहली के नारे, मुम्बई में यादगार बना मैच | वनइंडिया हिंदी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+