कब और कहां खेली जाएगी न्यूजीलैंड-श्रीलंका वनडे सीरीज? जानें शेड्यूल, टीम सहित सभी जानकारी

New Zealand vs Sri Lanka, Full Squads Schedule: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल से बाहर होने के बाद अब श्रीलंका की टीम न्यूजीलैंड से वनडे सीरीज में भिड़ेगी।

New Zealand vs Sri Lanka

New Zealand vs Sri Lanka, Full Squads Schedule: न्यूजीलैंड और श्रीलंका के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का आगाज 25 मार्च से होना है। टेस्ट सीरीज गंवाने के बाद श्रीलंका की कोशिश वनडे सीरीज में दमदार वापसी करने की होगी। न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज लॉकी फर्ग्यूसन हैमस्ट्रिंग की चोट के कारण पहले वनडे से बाहर हो गए हैं। ऐसे में न्यूजीलैंड को सीरीज शुरू होने से पहले ही बड़ा झटका लगा है। आईपीएल 2023 में हिस्सा लेने के लिए न्यूजीलैंड के स्क्वॉड से बड़े खिलाड़ियों को रिलीज कर दिया गया है। जबकि फिन एलेन, लॉकी फर्ग्यूसन और ग्लेन फिलिप्स श्रीलंका के खिलाफ पहले वनडे के बाद आईपीएल के लिए भारत जाएंगे।

ऐसा है वनडे सीरीज का शेड्यूल

शनिवार 25 मार्च को ऑकलैंड में न्यूजीलैंड-श्रीलंका वनडे सीरीज का पहला मैच खेला जाएगा। दूसरा मैच 28 मार्च को क्राइस्टचर्च में खेला जाएगा। इसके अलावा सीरीज का तीसरा और आखिरी मैच 31 मार्च को हैमिल्टन में खेला जाएगा। इन तीनों मैच में न्यूजीलैंड की टीम के सीनियर खिलाड़ी मौजूद नहीं होंगे। वह सभी आईपीएल खेलने के लिए भारत रवाना होंगे। केन विलिमसन, टिम साउथी और डेवोन कॉनवे सहित कई दिग्गज भारत में आकर आईपीएल टीमों से जुड़ने का काम करेंगे।

मैच देखने का ये तरीका

न्यूजीलैंड और श्रीलंका के बीच वनडे सीरीज में होने वाले मुकाबले का मजा फैंस आसानी से अपने फोन या टीवी के जरिए उठा सकते हैं। मैच की लाइव स्ट्रीमिंग अमेज़न प्राइम वीडियो मोबाइल और टीवी ऐप पर की जाएगी। भारत में दर्शकों के लिए लाइव टीवी प्रसारण उपलब्ध नहीं होगा। ऐसे में क्रिकेट मैच को लाइव देखने के लिए फैंस के पास अमेजन प्राइम का सब्सक्रिप्शन होना जरूरी होगा।

वनडे सीरीज के लिए दोनों टीमें

न्यूजीलैंड- टॉम लैथम (कप्तान), फिन एलेन, टॉम ब्लंडेल, चाड बोवेस, माइकल ब्रेसवेल, मार्क चैपमैन, लॉकी फर्ग्यूसन, मैट हेनरी, बेन लिस्टर, डेरिल मिशेल, हेनरी निकोल्स, ग्लेन फिलिप्स, हेनरी शिपले, ईश सोढ़ी, ब्लेयर टिकनर, विल यंग।

श्रीलंका- दासुन शनाका (कप्तान), पथुम निसांका, नुवानिडु फर्नांडो, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर, वीसी), एंजेलो मैथ्यूज, चरिथ असलंका, सदीरा समरविक्रमा, धनंजया डी सिल्वा, सहान अराचचिगे, वानिन्दु हसरंगा, दुनिथ वेललाज, महेश थीक्षणा, कसुन राजिथा, लाहिरू कुमारा , प्रमोद मदुशन, दिलशान मदुशंका, चमक करुणारत्ने, मथीशा पथिराना।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+