NZ vs PAK: न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के बीच चौथा टी20, जानें पिच रिपोर्ट और वेदर अपडेट
NZ vs PAK 4th T20 Pitch and Weather: पांच टी20 मैचों की सीरीज में न्यूजीलैंड की टीम ने पाकिस्तान को तीन मैचों में हरा दिया और सीरीज पर भी कब्जा जमा लिया। दो मैच और बचे हुए हैं। इनमें चौथा मुकाबला 19 जनवरी को खेला जाएगा। न्यूजीलैंड की टीम इस मैच में भी जीत दर्ज करते हुए अजेय रहने का सिलसिला बरकरार रखना चाहेगी।
दूसरी तरफ पाकिस्तानी टीम का प्रयास रहेगा कि कम से कम दौरे की पहली जीत दर्ज की जाए। शाहीन अफरीदी की कप्तानी में अब तक हार ही देखने को मिली है। पाकिस्तान ने प्लेइंग इलेवन भी बदलकर देख ली लेकिन इसका कोई फायदा नहीं हुआ, इस बार कुछ अलग करना होगा।

बाबर आज़म ही एकमात्र ऐसे खिलाड़ी रहे हैं जो लगातार रन बनाते हुए आ रहे हैं। बाबर आज़म ने तीन मैचों में लगातार अर्धशतक जमाए हैं। उनके अलावा अन्य बल्लेबाज प्रभाव छोड़ने में नाकाम रहे हैं। कीवी टीम से केन विलियमसन चोट के कारण बाहर हैं, इससे झटका लगा है लेकिन टीम के अन्य खिलाड़ियों ने मोर्चा संभाल लिया है।
न्यूजीलैंड vs पाकिस्तान चौथा टी20, पिच रिपोर्ट
मुकाबला क्राइस्टचर्च में खेला जाएगा। यहाँ पिच से बल्लेबाजों के लिए मदद रहती है। सामने की बाउंड्री लाइव भी काफी छोटी है, बल्लेबाज इसे ही टारगेट करते हुए रन बनाने का प्रयास करेंगे। बल्लेबाजी के लिए मददगार पिच पर गेंदबाजों को मुश्किल होने वाली है।
न्यूजीलैंड vs पाकिस्तान चौथा टी20, वेदर रिपोर्ट
मौसम को लेकर किसी भी तरह की परेशानी वाली खबर नहीं है। आसमान में बादल छाये रहेंगे लेकिन बारिश के आसार नहीं हैं। तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के करीब रह सकता है। दर्शकों का मनोरंजन होगा। 40 ओवर का एक पूरा गेम देखने को मिलने वाला है।
न्यूजीलैंड संभावित प्लेइंग 11: फिन एलन, डेवोन कॉनवे, टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), डेरिल मिशेल, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, मिशेल सेंटनर (कप्तान), ईश सोढ़ी, टिम साउदी, मैट हेनरी और लॉकी फर्ग्यूसन।
पाकिस्तान संभावित प्लेइंग 11: मोहम्मद रिजवान, सैम अयूब, बाबर आजम, फखर जमान, इफ्तिखार अहमद, आजम खान (विकेटकीपर), मोहम्मद नवाज, शाहीन अफरीदी (कप्तान), मोहम्मद वसीम जूनियर, हारिस रऊफ और जमान खान।












Click it and Unblock the Notifications