NZ vs PAK: पाकिस्तान के लिए करो या मरो वाला मैच, जानें तीसरे टी20 की पिच और वेदर रिपोर्ट
NZ vs PAK 3rd T20, pitch and weather: पांच मैचों की टी20 सीरीज में न्यूजीलैंड की टीम तीसरे मैच के दौरान पाकिस्तान के खिलाफ बुधवार को मैदान पर उतरेगी। पाक टीम सीरीज में पीछे है और जीत जरूरी है। न्यूजीलैंड की टीम सीरीज जीतने के बेहद करीब है। न्यूजीलैंड की टीम कोई गलती करना नहीं चाहेगी।
पाकिस्तान के लिए स्थिति करो या मरो वाली है। टीम की प्लेइंग इलेवन भी मैच से एक दिन पहले घोषित कर दी गई है। पाक टीम की गेंदबाजी उम्मीद के अनुरूप नहीं रही है। कुछ बल्लेबाज भी रन बनाने में असमर्थ रहे हैं। अंतिम टी20 में एक बेहतर रणनीति की आवश्यकता होगी।

न्यूजीलैंड vs पाकिस्तान, तीसरा टी20 पिच रिपोर्ट
न्यूजीलैंड में अन्य मैदानों की तरह डुनेडिन की पिच भी बल्लेबाजों के लिए मददगार होती है। पिच फ़्लैट होगी और बैटिंग के लिए आसान होगी। छोटी बाउंड्री से बल्लेबाजों को फायदा मिलेगा। पिच में बाउंस भी समान रहने वाला है। आउटफील्ड भी तेज है, इस वजह से बल्लेबाजों को बैटिंग करने में मज़ा आएगा। पिछले दोनों मैचों की तरह इस बार भी काफी रन देखने को मिल सकते हैं।
न्यूजीलैंड vs पाकिस्तान, तीसरा टी20 वेदर अपडेट
मैच में मौसम को लेकर परेशान होने की जरूरत नहीं होगी। हालांकि बादल हल्के रहेंगे लेकिन बाद में आसमान साफ़ होने की संभावना है। एक पूर्ण मुकाबला देखने को मिलेगा और यही पाकिस्तान के लिए जरूरी चीज है। भारतीय समय के अनुसार यह मैच सुबह 5 बजकर 30 मिनट पर शुरू हो जाएगा।
न्यूजीलैंड की टीम
फिन एलन, डेवोन कॉनवे, टिम सेफर्ट (कीपर), डेरिल मिशेल, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, मिचेल सेंटनर (कप्तान), एडम मिल्ने, टिम साउदी, ईश सोढ़ी, विल यंग, मैट हेनरी, लॉकी फर्ग्यूसन
पाकिस्तान की टीम
सईम अयूब, मोहम्मद रिजवान, बाबर आजम, फखर जमान, इफ्तिखार अहमद, आजम खान (विकेटकीपर), मोहम्मद नवाज, शाहीन अफरीदी (कप्तान), मोहम्मद वसीम जूनियर, हारिस रऊफ, जमान खान, अब्बास अफरीदी, आमेर जमाल, उसामा मीर, अबरार अहमद, साहिबजादा फरहान, हसीबुल्लाह खान












Click it and Unblock the Notifications