NZ vs BAN 2nd T20I: न्यूजीलैंड और बांग्लादेश के बीच दूसरा टी-20 मैच आज, जानें पिच और वेदर रिपोर्ट
New Zealand vs Bangladesh, 2nd T20I: बांग्लादेश और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज का दूसरा मुकाबला 29 दिसंबर को खेला जाना है। शुक्रवार को होने वाले इस मैच पर फैंस की निगाहें बनी हुई है। बांग्लादेश सीरीज के पहले मुकाबले को जीतकर इतिहास रच चुकी है। न्यूजीलैंड में बांग्लादेश ने पहली बार कीवी टीम के खिलाफ टी-20 मुकाबले को अपने नाम किया है। नेपियर में खेले गए पहले मैच में बांग्लादेश ने 135 रनों के लक्ष्य को आसानी से हासिल कर लिया।
न्यूजीलैंड को जीत की तलाश: पहला मुकाबला गंवाने के बाद न्यूजीलैंड के लिए दूसरा मैच जीतना बेहद जरूरी हो गया है। सीरीज में बने रहने के लिए न्यूजीलैंड की कोशिश दूसरे मुकाबले में बांग्लादेश के खिलाफ जीत हासिल करने की होगी। हालांकि, न्यूजीलैंड की टीम को बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे मुकाबले में भी एक बड़ी चुनौती का सामना करना पड़ सकता है।

पिच से किसे मिलेगी मदद: ओवल माउंट माउंगानुई की पिच बल्लेबाजों के लिए अच्छी मानी जाती है। यहां 60 से 70 मीटर की बाउंड्री हैं, जिससे बल्लेबाजों को उन्हें आराम से पार करने में मदद मिलती है। मैच के शुरुआत में यहां तेज गेदंबाजों को स्विंग और पेस देखने को मिल सकती है। यहां जैसे-जैसे खेल आगे बढ़ता है बल्लेबाजी करना आसान नहीं रहता।
ऐसा रहेगा मौसम: मैच वाले दिन यानी शुक्रवार 29 दिसंबर को बे ओवल, माउंगानुई में बादल छाए रहने की आशंका है। इस मैदान पर अधिकतम तापमान 20°C के करीब रहेगा, जबकि आद्रता 86% के करीब रहने का अनुमान है. बारिश की संभावना 74% है। ऐसे में बारिश के कारण मैच के रोमांच में खलल पड़ सकता है।
बांग्लादेश की पूरी टीम: लिट्टन दास (विकेटकीपर), रोनी तालुकदार, नजमुल हुसैन शान्तो (कप्तान), शमीम हुसैन, तौहीद हृदोय, मेहदी हसन मिराज, सौम्या सरकार, तंजीद हसन, मुस्तफिजुर रहमान, शोरफुल इस्लाम, हसन महमूद, रिशाद हुसैन, तनवीर इस्लाम, तंज़ीम हसन साकिब।
न्यूजीलैंड की पूरी टीम: फिन एलन, मार्क चैपमैन, डेरिल मिशेल, ग्लेन फिलिप्स, जेम्स नीशम, रचिन रवींद्र, मिशेल सेंटनर (कप्तान), टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), एडम मिल्ने, बेन सीयर्स, ईश सोढ़ी, टिम साउदी, जैकब डफी।












Click it and Unblock the Notifications