AUS vs NZ: ऑस्ट्रेलिया-न्यूजीलैंड में किसका पलड़ा भारी? जानें पिच और वेदर रिपोर्ट
New Zealand vs Australia 2nd T20I: ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच टी-20 सीरीज का दूसरा मैच 23 फरवरी यानी कि शुक्रवार को खेला जाएगा। इन दोनों ही टीमों के बीच सीरीज का पहला मुकाबला काफी रोमांचक रहा था। पहले मैच में ऑस्ट्रेलिया ने आखिरी ओवर की आखिरी गेंद पर छह विकेट से जीत दर्ज की थी।
ऑस्ट्रेलिया को मिली जीत
पहले टी-20 मैच में न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की टीम ने 20 ओवर में तीन विकेट खोकर 215 रन का स्कोर खड़ा किया। जिसके जवाब में ऑस्ट्रेलिया की टीम ने 20 ओवर में ही इस लक्ष्य को हासिल किया। ऑस्ट्रेलिया की टीम ने इस लक्ष्य को हासिल करते हुए अपने चार विकेट गंवाए।

जानिए पिच रिपोर्ट
ऑकलैंड के ईडन पार्क में 23 फरवरी को ऑस्ट्रेलिया-न्यूजीलैंड के बीच दूसरा टी-20 मैच खेला जाएगा। पहले गेंदबाजी करने वाली टीमों ने यहां 29 टी-20 में से 12 जीते हैं और पहली पारी का औसत स्कोर 163 रहा है। यह ट्रैक तेज गेंदबाजों और स्पिनरों दोनों के लिए मददगार रही है। भारत में मैच का सीधा प्रसारण नहीं किया जाएगा। हालांकि, अमेज़न प्राइम वीडियो लाइव स्ट्रीमिंग (भारतीय समयानुसार सुबह 11:40 बजे) मैच को लाइव देखा जा सकता है।
ऑस्ट्रेलिया की संभावित XI
ऑस्ट्रेलिया (संभावित XI): ट्रैविस हेड, डेविड वार्नर, मिशेल मार्श (कप्तान), ग्लेन मैक्सवेल, जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), टिम डेविड, मैथ्यू शॉर्ट, पैट कमिंस, मिशेल स्टार्क, एडम ज़म्पा, जोश हेज़लवुड।
न्यूजीलैंड की संभावित XI
न्यूजीलैंड (संभावित XI): फिन एलन, डेवोन कॉनवे (विकेटकीपर), रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, जोश क्लार्कसन, मिशेल सेंटनर (कप्तान), एडम मिल्ने, ईश सोढ़ी, ट्रेंट बोल्ट, लॉकी फर्ग्यूसन।












Click it and Unblock the Notifications