AUS vs NZ: ऑस्ट्रेलिया-न्यूजीलैंड के मैच में गेंदबाज मचाएंगे कहर या बरसेंगे रन? जानें पिच और वेदर रिपोर्ट
New Zealand vs Australia, 1st T20I: न्यूजीलैंड एक मल्टी फॉर्मेट सीरीज के लिए अपने पड़ोसी ऑस्ट्रेलिया की मेजबानी करने के लिए तैयार है। सीरीज में तीन टी20आई और दो टेस्ट शामिल हैं जो 21 फरवरी से शुरू होकर तीन शहरों में खेले जाएंगे। तीन मैचों की टी20 सीरीज बुधवार से शुरू होगी। पहला मैच वेलिंग्टन के स्काई स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैच से पहले जानते हैं पिच और वेदर रिपोर्ट।
न्यूजीलैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया पिच रिपोर्ट
स्काई स्टेडियम की पिच एक संतुलित ट्रैक है। नई गेंद के गेंदबाजों को पिच से अच्छी मदद मिलेगी। हालांकि, जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ेगा, यह बल्लेबाजी के लिए बेहतर होता जाएगा। दर्शकों को खूब चौके-छक्के देखने को मिलेंगे, क्योंकि एक बार जब कोई खिलाड़ी जम जाता है, तो अपने शॉट खेल सकता है।

न्यूजीलैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया वेदर रिपोर्ट
न्यूजीलैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया का पहला टी-20 मैच भारतीय समयानुसार सुबह 11.40 बजे से शुरू होगा। इस दौरान मौसम की स्थिति ज्यादातर बादल छाए रहेंगे और दोपहर में हल्की हवा चलेगी। दिन में तापमान 20 डिग्री के आसपास रहेगा।
दोनों टीमों के बीच 21 फरवरी को वेलिंगटन में पहले T20I के बाद अगले दो T20I मैच 23 और 25 फरवरी को ऑकलैंड में खेले जाएंगे। इसके बाद दोनों टीमें दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेलेंगी, पहला टेस्ट वेलिंग्टन में होगा और दूसरा टेस्ट मैच क्राइस्टचर्च में खेला जाएगा।
ऑस्ट्रेलिया बनाम न्यूजीलैंड फुल स्क्वाड
ऑस्ट्रेलिया टीम: डेविड वार्नर, ट्रेविस हेड, मिशेल मार्श (कप्तान), ग्लेन मैक्सवेल, जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), टिम डेविड, पैट कमिंस, एडम ज़म्पा, नाथन एलिस, जोश हेज़लवुड, मिशेल स्टार्क, मैथ्यू शॉर्ट, स्टीवन स्मिथ, स्पेंसर जॉनसन।
न्यूजीलैंड टीम: फिन एलन, डेवोन कॉनवे (विकेटकीपर), विल यंग, रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, मिशेल सेंटनर (कप्तान), ईश सोढ़ी, लॉकी फर्ग्यूसन, एडम मिल्ने, टिम साउदी, जोश क्लार्कसन, बेन सियर्स।












Click it and Unblock the Notifications