AFG vs NZ: फिलिप्स और लैथम ने की विस्फोटक बल्लेबाजी, अफगानिस्तान को दिया 289 रनों का लक्ष्य

New Zealand vs Afghanistan Highlights: आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप का 16वां मैच न्यूजीलैंड बनाम अफगानिस्तान (NZ vs AFG) के बीच खेला जा रहा है। दोनों टीमों के बीच ये रोमांचक मुकाबला, 18 अक्टूबर को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में हो रहा है। अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड ने निर्धारित 50 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 288 रन का स्कोर किया है।

अफगानिस्तान को मिला 289 रन का लक्ष्य
ग्लेन फिलिप्स और टॉम लैथम की बेहतरीन पारियों की बदौलत न्यूजीलैंड ने गुरुवार को अफगानिस्तान के खिलाफ 50 ओवरों में 288/6 रन बनाए। पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड ने शुरुआती कुछ खास नहीं रही, लेकिन विल यंग के अर्धशतक ने उन्हें खेल में बनाए रखा। विल ने 64 गेदों में चार चौके और तीन छक्के की मदद 54 रन बनाए।

Afghanistan Team

विल यंग के बाद फिलिप्स और लैथम की शानदार साझेदारी ने टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। फिलप्स ने 71 रनों की पारी खेली, तो वहीं लैथम ने 68 रन बनाए और अपनी टीम को बढ़त दिला दी।

फिलप्स ने 80 गेंदों पर चार चौके और चार छक्के की मदद से 71 रन की शानदार पारी खेली। इसके अलावा कप्तान लैथम ने 74 गेंदों पर 68 रन की पारी खेली। लैथम ने अपनी पारी में तीन चौके और 2 छक्के लगाए। वहीं अफगानिस्तान के लिए अजमतुल्लाह उमरजई और नवीन-उल-हक ने दो-दो विकेट लिए।

अफगानिस्तान की प्लेइंग इलेवन
रहमानुल्लाह गुरबाज, इब्राहिम जादरान, रहमत शाह, हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), अजमतुल्लाह उमरजई, इकराम अलीखिल (विकेटकीपर), मोहम्मद नबी, राशिद खान, मुजीब उर रहमान, नवीन-उल-हक, फजलहक फारूकी।

ये भी पढ़ें- World Cup NZ vs AFG Live: न्यूजीलैंड को लगा चौथा झटका, ग्लेन फिलिप्स और टॉम लाथम ने संभाली कमान

न्यूजीलैंड की प्लेइंग इलेवन
डेवोन कॉनवे, विल यंग, रचिन रवींद्र, डेरिल मिशेल, टॉम लैथम (विकेटकीपर/कप्तान), ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, मिशेल सेंटनर, मैट हेनरी, लॉकी फर्ग्यूसन, ट्रेंट बोल्ट।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+