World Cup NZ vs AFG Live: न्यूजीलैंड ने अफगानिस्तान को 149 रनों से पराजित किया
New Zealand vs Afghanistan Live: चेन्नई में आज न्यूजीलैंड ने अफगानिस्तान को बुरी तरह हरा दिया। कीवी टीम ने इस वर्ल्ड कप में अब तक धमाकेदार खेल का प्रदर्शन किया है। न्यूजीलैंड ने 4 मैचों में लगातार जीत दर्ज की है और तालिका में भी चौथा स्थान हासिल कर लिया है। अफगानिस्तान को 149 रनों से हार मिली।
पहले बल्लेबाजी करते हुए कीवी टीम ने 6 विकेट 288 रनों का अच्छा स्कोर खड़ा कर लिया। टॉम लैथम और फिलिप्स ने अर्धशतक उड़ाए। इसके बाद जवाबी पारी में खेलते हुए अफगानिस्तान के बल्लेबाज टिक नहीं पाए। पूरी अफगान टीम 139 रनों के कुल स्कोर पर आउट हो गई।

LIVE Feed READ MORE












Click it and Unblock the Notifications