ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बाद न्यूजीलैंड की मेजबानी करेगा पाकिस्तान, टेस्ट और वनडे सीरीज का शेड्यूल घोषित
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने मंगलवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ दो टेस्ट और तीन वनडे मैचों की सीरीज का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया। यह दौरा 26 दिसंबर से शुरू होगा।

New Zealand tour of Pakistan 2022-23 साल 2022 पाकिस्तान क्रिकेट के लिए किसी वरदान से कम साबित नहीं हो रहा है, क्योंकि ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बाद अब पाकिस्तान क्रिकेट न्यूजीलैंड की मेजबानी के लिए तैयार है। दरअसल, मंगलवार को पाकिस्तान क्रिकेट की ओर से यह घोषणा की गई कि न्यूजीलैंड की टीम इस महीने के अंत में दो टेस्ट और तीन वनडे मैचों की सीरीज खेलने के लिए पाकिस्तान का दौरा करेगी। यह दौरा 26 दिसंबर से शुरू होगा और 14 जनवरी तक चलेगा।
न्यूजीलैंड के पाकिस्तान दौरे का पूरा शेड्यूल
PCB की ओर से की गई घोषणा के मुताबिक, 26 दिसंबर को कराची में पहला टेस्ट मैच खेला जाएगा। इसके बाद 7 जनवरी से मुल्तान में दूसरा टेस्ट मैच खेला जाएगा। इसके बाद 10, 12 और 14 जनवरी को तीन वनडे मैच खेले जाएंगे। तीनों मैच कराची में ही खेले जाएंगे। आपको बता दें कि न्यूजीलैंड की टीम पिछले साल भी वनडे और टी20 सीरीज के लिए पाकिस्तान आई थी, लेकिन सुरक्षा कारणों की वजह से न्यूजीलैंड की सरकार ने अपनी टीम को वापस बुला लिया था।
ऑस्ट्रेलया और इंग्लैंड की मेजबानी कर चुका है पाकिस्तान
आपको बता दें कि पाकिस्तान क्रिकेट के लिए साल 2022 बहुत ही शानदार रहा है, क्योंकि इस साल पाकिस्तान ने पहले ऑस्ट्रेलिया फिर इंग्लैंड की मेजबानी की और अब यह देश न्यूजीलैंड की मेजबानी के लिए तैयार है। अभी पाकिस्तानी क्रिकेट टीम इंग्लैंड के खिलाफ तीन टेस्ट मैचों की सीरीज खेल रही है, जिसके 2 मुकाबले मेजबान पाकिस्तान हार चुका है।
2009 से पाकिस्तान में बंद था क्रिकेट
आपको बता दें कि पाकिस्तान में साल 2009 के बाद से क्रिकेट बंद था। 2009 में श्रीलंका की टीम पर हुए आतंकी हमले के बाद से 2019 तक पाकिस्तान ने किसी इंटरनेशनल मैच की मेजबानी नहीं की थी, लेकिन 2019 में जिम्बाब्वे ने पाकिस्तान जाकर इस सूखे को खत्म किया था। इसके बाद श्रीलंका ने भी पाकिस्तान का दौरा कर लिया है। पिछले साल न्यूजीलैंड भी पाकिस्तान आ गई थी, लेकिन सुरक्षा कारणों की वजह से रावलपिंडी से ही टीम वापस चली गई थी। खबरें यह भी हैं कि न्यूजीलैंड की टीम अगले साल अप्रैल में एक ज्वॉइंट सीरीज के लिए फिर से पाकिस्तान का दौरा करेगी।












Click it and Unblock the Notifications