Suzie Bates: न्यूजीलैंड की सबसे सफल खिलाड़ी ने लिया संन्यास का फैसला, 18 साल के दमदार करियर पर लगेगा ब्रेक?
Suzie Bates Retirement: न्यूजीलैंड महिला क्रिकेट की सबसे बड़ी पहचान और दुनिया की दिग्गज ऑलराउंडर सूजी बेट्स (Suzie Bates) ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास का आधिकारिक ऐलान कर दिया है। जून 2026 में इंग्लैंड और वेल्स में होने वाला टी20 वर्ल्ड कप उनके 20 साल लंबे सुनहरे करियर का आखिरी टूर्नामेंट होगा। बेट्स ने साल 2006 में महज 18 साल की उम्र में डेब्यू किया था और अब वे एक लीडिंग लेजेंड के रूप में विदा हो रही हैं।
सूजी बेट्स ने कर दिया संन्यास का ऐलान (Suzie Bates Retirement)
सूजी बेट्स के संन्यास की घोषणा बेहद सादगी भरे अंदाज में की। अगले बुधवार को उनके पुराने स्कूल, ओटागो गर्ल्स हाई स्कूल में न्यूजीलैंड की वर्ल्ड कप टीम का ऐलान होगा, जहां वे आखिरी बार अपना नाम बतौर खिलाड़ी सुनेंगी। हाल ही में चोट (क्वाड्रिसेप्स इंजरी) से उबरने के बाद उन्होंने वापसी की है और मई में इंग्लैंड दौरे के लिए टीम के साथ रवाना होंगी।

बास्केटबॉल टीम का भी रह चुकी हैं हिस्सा
सूजी बेट्स का करियर सिर्फ आंकड़ों तक सीमित नहीं है, वे एक कमाल की एथलीट रही हैं। वे महिला टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में दुनिया की सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बल्लेबाज हैं। अपने 18 साल के करियर में उनके नाम 4,717 रन दर्ज हैं। वनडे क्रिकेट में भी वे 5,964 रनों के साथ दुनिया की चौथी सबसे सफल बल्लेबाज हैं। बहुत कम लोग जानते हैं कि सूजी ने न केवल क्रिकेट में न्यूजीलैंड का नाम रोशन किया, बल्कि 2008 के बीजिंग ओलंपिक में वे बास्केटबॉल टीम का भी हिस्सा थीं।
टीम के लिए वर्ल्ड कप जीतने का है लक्ष्य
न्यूजीलैंड की टीम वर्तमान में टी20 वर्ल्ड कप की डिफेंडिंग चैंपियन (2024 की विजेता) है। सूजी का आखिरी लक्ष्य अपनी टीम को लगातार दूसरा खिताब जिताना है। उन्होंने भावुक होते हुए कहा कि मेरा एक आखिरी मिशन है। यूके जाना और एक और वर्ल्ड कप जीतना। मैं अपनी ऊर्जा की आखिरी बूंद तक इस लक्ष्य के लिए लगा दूंगी। बता दें कि उन्होंने उस दौर में बल्ला थामा था जब महिला क्रिकेट को वह सम्मान और पैसा नहीं मिलता था जो आज है।












Click it and Unblock the Notifications