10 मैच और 3 क्रिकेट स्टेडियम, न्यूजीलैंड टीम के पाकिस्तान दौरे का ऐसा है शेड्यूल

न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम पाकिस्तान में जाकर सफेद गेंद क्रिकेट में 10 मुकाबले खेलेगी, कार्यक्रम में थोड़ा बदलाव हुआ है।

New Zealand cricket team

New Zealand tour of Pakistan schedule: न्यूजीलैंड की टीम अगले महीने पाकिस्तान दौरे पर जाने वाली है। पहले निर्धारित कार्यक्रम में थोड़ा बदलाव करते हुए अब एक बार फिर से शेड्यूल की घोषणा की गई है। पाकिस्तान दौरे पर कीवी टीम सफेद गेंद क्रिकेट के दोनों प्रारूप में 5-5 मुकाबले खेलेगी। पहले टी20 मुकाबले की तारीख में बदलाव किया गया है। यह मैच 13 अप्रैल के बजाय अब 14 अप्रैल को खेला जाएगा। इसके बाद होने वाले अगले दो टी20 मुकाबलों की तारीख में लेकर कोई बदलाव नहीं किया गया है।

सबसे छोटे प्रारूप की सीरीज का दूसरा मैच 15 अप्रैल को खेला जाएगा। इसके बाद 17 अप्रैल को तीसरा मुकाबला खेला जाना है। अंतिम दो मैच क्रमशः 20 और 24 अप्रैल को खेले जाएंगे। टी20 सीरीज के बाद पांच वनडे मैचों की सीरीज भी खेली जाएगी। पंजाब में होने वाले चुनावों की वजह से शेड्यूल एक दिन आगे खिसका दिया गया। वहां लाहौर और रावलपिंडी में कुल 6 मुकाबले खेले जाने हैं।

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने एक बयान जारी करते हुए कहा कि न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के पाकिस्तान दौरे के कार्यक्रम में बदलाव को लेकर दोनों बोर्डों की आपसी सहमति के बाद निर्णय लिया गया है। इसमें पांच वनडे और पांच टी20 मैचों की सीरीज शामिल है। गौरतलब है कि टी20 मैचों के बाद एकदिवसीय सीरीज का आगाज 26 मार्च से रावलपिंडी में होगा। यह सीरीज 7 मई तक चलेगी।

न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के पाकिस्तान दौरे का शेड्यूल

पहला टी20 मुकाबला, 14 अप्रैल (लाहौर)
दूसरा टी20 मुकाबला, 15 अप्रैल (लाहौर)
तीसरा टी20 मुकाबला, 17 अप्रैल (लाहौर)
चौथा टी20 मुकाबला, 20 अप्रैल (रावलपिंडी)
पांचवां टी20 मुकाबला, 24 अप्रैल (रावलपिंडी)
पहला वनडे मुकाबला, 26 अप्रैल (रावलपिंडी)
दूसरा वनडे मुकाबला, 30 अप्रैल (कराची)
तीसरा वनडे मुकाबला, 3 मई (कराची)
चौथा वनडे मुकाबला, 5 मई (कराची)
पांचवां वनडे मुकाबला, 7 मई (कराची)

पाकिस्तान की टीम अफगानिस्तान के खिलाफ तीन टी20 मैचों की सीरीज खेलने वाली है। शारजाह में होने वाली यह सीरीज 24 मार्च से होगी। बाबर आज़म सहित टीम के कई सीनियर खिलाड़ियों को रेस्ट दिया गया है। शादाब खान को कप्तान बनाया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+