NZ vs BAN: न्यूजीलैंड टीम में युवा खिलाड़ी क्यों चुने गए? जानें इसकी अहम वजह
New Zealand ODI Team: टेस्ट सीरीज के बाद न्यूजीलैंड की टीम बांग्लादेश के खिलाफ तीन वनडे मैचों की सीरीज खेलने वाली है। इसकी घोषणा कर दी गई है। न्यूजीलैंड टीम में तीन नए नामों को शामिल किया गया है। कुछ सीनियरों का नाम इस टीम से गायब है। हालांकि यह सीरीज न्यूजीलैंड में खेली जानी है।
जोश क्लार्कसन, आदी अशोक और विल ओ'रूर्क जैसे खिलाड़ी एकदिवसीय डेब्यू कर सकते हैं। आईसीसी वर्ल्ड कप में कीवी टीम को सेमीफाइनल में हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद अब वनडे टीम में कुछ बदलाव देखने को मिल रहे हैं।

ईश सोढ़ी पहला गेम गेम खेलेंगे, उनके बाद अशोक अगले दो मैचों में खेलने वाले हैं। आशिक ने अगस्त में टी20 फ़ॉर्मेट के साथ न्यूजीलैंड के लिए डेब्यू किया था। उन्होंने यूएई की टीम के खिलाफ टी20 डेब्यू किया था। अब उनके पास एकदिवसीय प्रारूप में भी खेलने का अच्छा मौका आया है।
वर्ल्ड कप टीम से कई खिलाड़ी इस बार शामिल नहीं किये गये हैं। टॉम लैथम कप्तानी करेंगे। केन विलियमसन टिम साउदी, डैरिल मिचेल, मिचेल सैंटनर, ग्लेन फिलिप्स और डेवोन कॉनवे जैसे खिलाड़ी इस टीम का हिस्सा नहीं है, ऐसे में युवाओं को मौका मिला है।
युवाओं को मौका देने के पीछे एक बड़ा कारण है। कीवी टीम के कुछ खिलाड़ी चोट से परेशान हैं, इस वजह से उनका नाम भी टीम में शामिल नहीं है। ब्रेसवेल, मैट हेनरी, लोकी फर्ग्युसन, जेम्स नीशम, बेन लिस्टर और हेनरी शिपली चोट से परेशान हैं।
तीन वनडे मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला डुनेदिन में खेला जाएगा। अगला मैच नेल्सन और तीसरा वनडे मैच नैपियर में खेला जाएगा। सीरीज की शुरौत 17 दिसम्बर को होनी है। घरेलू सरजमीं पर सीरीज होने से कीवी टीम भारी रहने वाली है।
न्यूजीलैंड की टीम
टॉम लैथम (कप्तान), आदि अशोक (दूसरा और तीसरा वनडे), फिन एलन, टॉम ब्लंडेल, मार्क चैपमैन, जोश क्लार्कसन, जैकब डफी, काइल जैमीसन, एडम मिल्ने, हेनरी निकोल्स, विल ओ'रूर्क, रचिन रवींद्र, ईश सोढ़ी ( पहला वनडे), विल यंग।












Click it and Unblock the Notifications