महज 21 साल में Daniel Vettori ने बना दिया था वर्ल्ड रिकॉर्ड, बच्चा कह कर चिढ़ाते थे टीम मेट्स
Happy Birthday Daniel Vettori: न्यूजीलैंड के पूर्व क्रिकेटर डेनियल विटोरी आज यानी 27 जनवरी को अपना 46वां जन्मदिन मना रहे हैं। डेनियल विटोरी एक शानदार क्रिकेटर रहे हैं। उनका करियर बहुत ही दमदार रहा, खासकर उनके स्पिन गेंदबाजी और बल्लेबाजी के कारण उन्हें अलग पहचान मिली। उनका टेस्ट डेब्यू और उस मैच में नासिर हुसैन को आउट करना यह दोनों ही यादगार पल थे।
डेनियल विटोरी को बच्चा कहकर चिढ़ाते थे टीम मेट्स (Happy Birthday Daniel Vettori)
डेनियल विटोरी का चश्मा पहनकर खेलना भी एक खास बात थी, क्योंकि क्रिकेट के दुनिया में यह कुछ अलग था। चश्मा पहनकर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों में वे एक अनोखे उदाहरण बने। डेनियल विटोरी जब टीम में आए, तो उनका बच्चों जैसा चेहरा और उस पर नजरों वाला चश्मा देखकर उनके ही साथी खिलाड़ी उन्हें बच्चा कहकर चिढ़ाने लगे।

टेस्ट क्रिकेट में झटके 362 विकेट
डेनियल विटोरी बाएं हाथ के स्पिनर और क्रिकेट इतिहास के महान खिलाड़ियों में से एक रहे हैं। उनका टेस्ट क्रिकेट में 362 विकेट का रिकॉर्ड, जो एक समय तक बाएं हाथ के स्पिनरों के लिए सबसे बड़ा था। विटोरी के लिए यह एक बड़ी उपलब्धि थी। उन्होंने अपने करियर में 113 टेस्ट मैचों में यह शानदार उपलब्धि हासिल की। हालांकि बाद में श्रीलंकाई स्पिनर रंगना हेराथ ने इस रिकॉर्ड को 433 विकेटों के साथ तोड़ दिया।
वनडे में भी किया कमाल का प्रदर्शन
इसके साथ ही डेनियल विटोरी ने टेस्ट क्रिकेट में केवल गेंदबाजी ही नहीं, बल्कि बल्ले से भी अपनी छाप छोड़ी। उन्होंने 6 शतकों की मदद से 4531 रन बनाए, जो उनके ऑलराउंड खेल की गवाही देता है। डेनियल विटोरी ने वनडे क्रिकेट में भी अपनी सटीकता और नियंत्रण से विपक्षियों को परेशान किया। 295 वनडे मैचों में उनके 305 विकेट और 2253 रन थे।
21 साल की उम्र में बनाया था वर्ल्ड रिकॉर्ड
डेनियल विटोरी ने 21 साल की उम्र में टेस्ट मैचों में 100 विकेट लेकर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया था। इसके अलावा आठवें नंबर पर खेलते हुए सबसे ज्यादा 2227 रन बनाने का विश्व रिकॉर्ड भी इनके नाम दर्ज है।












Click it and Unblock the Notifications