ZIM vs NZ: न्यूजीलैंड को टेस्ट क्रिकेट में भी मिला नया कप्तान, ज़िम्बाब्वे के खिलाफ मैच में कौन है लीडर

ZIM vs NZ: ज़िम्बाब्वे में त्रिकोणीय टी20 सीरीज खेलने के बाद न्यूजीलैंड टीम अब अगले पड़ाव के लिए तैयार हो गई है। वहां दो टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला 30 जुलाई से बुलावायो में खेला जा रहा है। कीवी टीम ने त्रिकोणीय सीरीज में शानदार खेल दिखाते हुए ट्रॉफी अपने नाम की थी। फाइनल में दक्षिण अफ्रीकी टीम को पराजित किया था।

टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबला में कीवी टीम नए कप्तान मिचेल सैंटनर के साथ मैदान पर उतरेगी। रेगुलर कप्तान टॉम लैथम की अनुपस्थिति में उनके हाथ में कमान होगी। मिचेल सैंटनर कीवी टीम के टेस्ट इतिहास में 32वें कप्तान बन गए। सफेद गेंद क्रिकेट में उनकी लीडरशिप को देखते हुए यह जिम्मा सौंपा गया है। उनके लिए यह खास मौका होगा, इस मुकाबले में ज़िम्बाब्वे ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया।

zimbabwe vs new zealand

मिचेल सैंटनर को कप्तान इस वजह से नियुक्त किया गया है, क्योंकि नियमित कप्तान टॉम लैथम को कंधे की चोट के कारण मंगलवार (29 जुलाई) को पहले टेस्ट से बाहर होना पड़ा। कीवी बोर्ड ने सोशल मीडिया पर एक रिलीज शेयर करते हुए इसकी जानकारी दी है।

इसमें लिखा है कि इस माह की शुरुआत में बर्मिंघम के लिए एक टी20 में फील्डिंग करते हुए लैथम को चोट लग गई थी और वह अभी तक पूरी तरह फिट नहीं हो पाए हैं। इस वजह से उनको बुधवार को होने वाले टेस्ट मैच के लिए प्लेइंग इलेवन में नहीं रखा गया है। उम्मीद की जा रही है कि वह 7 अगस्त से होने वाले दूसरे टेस्ट मैच तक फिट हो जाएंगे। उधर कीवी टीम के कोच रॉब वॉल्टर ने कहा कि लैथम की लीडरशिप और स्किल को मिस करेंगे।

लैथम के बाहर होने पर एक विशेषज्ञ विकेटकीपर को कीवी टीम में शामिल करना होगा और इस काम के लिए टॉम ब्लंडेल से उचित विकल्प नहीं है, वह लैथम की जगह खेलते हुए नज़र आ सकते हैं।

न्यूजीलैंड की टीम

मिचेल सैंटनर (कप्तान), डेवोन कॉनवे, विल यंग, हेनरी निकोल्स, डेरिल मिचेल, रचिन रवींद्र, नाथन स्मिथ, एजाज पटेल, मैट हेनरी, विलियम ओ'रूर्क, जैकब डफी, मैथ्यू फिशर, माइकल ब्रेसवेल, टॉम ब्लंडेल।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+