साउथ अफ्रीका से भी बड़ी चोकर्स है न्यूजीलैंड, आज हारे तो 16वीं बार खिताब के करीब पहुंचकर फिसलेंगे
New Zealand Team Record in ICC World Cup: न्यूजीलैंड की टीम आईसीसी टूर्नामेंट में अपने बेहतरीन रिकॉर्ड को बरकरार रखते हुए एक बार फिर से सेमीफाइनल में पहुंच चुकी है। उनका मुकाबला आज सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में पाकिस्तान से है और यह मैच उनके लिए आसान नहीं होने जा रहा है। पाकिस्तान को दक्षिण अफ्रीका ने अंतिम चार में आने का मौका दिया क्योंकि प्रोटियाज अक्सर बड़ी प्रतियोगिता के बड़े मंच पर चोक करते रहे हैं लेकिन जिस तरह से न्यूजीलैंड का रिकॉर्ड भी है वह भी अपने आप में किसी चोकर से कम नहीं है।

कीवियों को भले ही चोकर का खिताब दक्षिण अफ्रीका की तरह नहीं मिला है लेकिन अगर आप इस टीम के रिकॉर्ड को देखेंगे तो पाएंगे कि ब्लैक कैप्स भी किसी मायने में चोक करने में कम नहीं है। अगर हम आंकड़ों पर गौर करें तो पाएंगे कि न्यूजीलैंड की टीम कभी भी वर्ल्ड कप नहीं जीत पाई है। 2015 से 2021 तक इस टीम ने तीन बार विश्व कप के फाइनल में पहुंचने में तो कामयाबी हासिल की लेकिन वह ट्रॉफी से बहुत दूर रह गए। सच यह है कि कीवी टीम अभी तक 15 बार आईसीसी खिताब को बहुत करीब से छूकर अपने घर खाली हाथ वापस लौटी है।
न्यूजीलैंड ने 1975 के वर्ल्ड कप में सेमीफाइनल का सफर तय किया लेकिन उनको वहां हार मिली। 1979 में भी यही कहानी दोहराई गई और फिर 1992 में वे फिर से सेमीफाइनल में पहुंचते हैं और हार जाते हैं। 1996 के वर्ल्ड कप में वे क्वार्टल फाइनल का सफर तय करते हैं और उनको हार मिलती है। इसके बाद 1998 में चैंपियंस ट्रॉफी के क्वार्टर फाइनल में भी वे हार जाते हैं। वे 1999 के वर्ल्ड कप में सेमीफाइनल में पहुंचते हैं लेकिन हार जाते हैं। उनको अगले ही साल आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में जीत मिल जाती है और यह उनका पहला बड़ा आईसीसी खिताब था।
उसके 6 साल बाद ये टीम फिर से चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल में पहुंच कर भी हार जाती है। 2007 के वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में उनको हार मिलती है। कीवी 2009 की चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में पहुंचने में कामयाब रहते हैं लेकिन हार जाते हैं। फिर 2011 के वनडे वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में भी हार जाते हैं। फिर 4 साल बाद वनडे वर्ल्ड कप के फाइनल में उनको मिलती है और 2016 में T20 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में भी हार मिलती है 2019 के वनडे वर्ल्ड कप फाइनल में इंग्लैंड के हाथों चर्चित हार बातें हैं लेकिन माना जाता है कि दुर्भाग्य उनके साथ था और इंग्लैंड की टीम एक विवादित नियम के तहत इस वर्ल्ड कप जीतने में कामयाब रही। इसके बाद कीवियों ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में भारत को हराया था लेकिन 2021 के वर्ल्ड कप फाइनल में ऑस्ट्रेलिया से फिर हार मिली।












Click it and Unblock the Notifications