न्यूजीलैंड के एक और लीजेंड ने छोड़ा सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट, नहीं मिल पा रहा था खेलने का पूरा मौका

क्रिकेट न्यूजीलैंड में एक के बाद एक जैसे बदलाव का दौर जारी है। पिछले कुछ समय से वहां के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट को लेकर जितना शोर मचा है उतना किसी और क्रिकेट बोर्ड में शायद नहीं हो रहा है। कीवी खिलाड़ी एक के बाद एक केंद्रीय अनुबंध को खुद अपनी इच्छा से छोड़ रहे हैं तो वहीं बोर्ड भी खिलाड़ियों को बाहर कर रहा है। इस कॉन्ट्रैक्ट से बाहर होने का मतलब है कि आप न्यूजीलैंड के लिए खेलने पर विचार करने में प्राथमिकता की सूची में नहीं आओगे। ये प्राथमिकता सेंट्रल कॉन्ट्रेक्ट हासिल करने वाले खिलाड़ियों को दी जाएगी।

New Zealand cricket releases Martin Guptil from their central contract

अब अनुभवी मार्टिल गुप्टिल को इससे बाहर किया गया है लेकिन न्यूजीलैंड क्रिकेट का कहना है कि खिलाड़ी ने खुद ही इसके बारे में कहा था। 36 साल के गुप्टिल को अब दुनिया के बाकी हिस्सों में खेलने की और अधिक संभावनाएं तलाशनी हैं।

Recommended Video

    New Zealand Cricket Board ने दिग्गज को किया Central Contract से बाहर | वनइंडिया हिंदी *Cricket

    गुप्टिल को हम ऐसे खिलाड़ी के तौर पर जानते हैं तो अपनी लय होने पर टॉप का प्रदर्शन करता है और गेंदबाजी आक्रमण को तार-तार कर देता है। इसी वजह से वो टी20 फॉर्मेट में कीवियों को सर्वोच्च रन स्कोरर हैं और वनडे में तीसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले न्यूजीलैंडर हैं। उनको टी20 वर्ल्ड कप में चुना गया था लेकिन प्लेइंग इलेवन में नहीं लिया गया। गुप्टिल की जगह पर वैसे भी अब फिन एलन को तराशा जा रहा है जो घातक बल्लेबाज हैं।

    इस साल न्यूजीलैंड के खिलाड़ी द्वारा ट्रेंट बोल्ट और कॉलिन डी ग्रैंडहोमे के बाद गुप्टिल इस कॉन्ट्रैक्ट से बाहर हुए हैं। हालांकि मार्टिन गप्टिल ने स्पष्ट किया है कि वह टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों से संन्यास नहीं ले रहे हैं और वह चाहते हैं उनको उपलब्ध होने पर सिलेक्ट किया जाए। वे अपने बाकी मौकों के साथ परिवार के साथ समय बिताने की ओर भी देख रहे हैं।

    न्यूजीलैंड क्रिकेट के मुख्य कार्यकारी डेविड व्हाइट ने कहा,"हम मार्टिन की स्थिति को समझते हैं। वह लंबे समय से हमारे लिए एक शानदार बल्लेबाज रहे हैं, और हम निश्चित रूप से उनके रास्ते में खड़े नहीं होना चाहते हैं क्योंकि वह अन्य अवसरों की तलाश कर रहे हैं। मार्टिन सफेद गेंद के खेल के दिग्गज रहे हैं, ब्लैककैप्स के एक सम्मानित सदस्य हैं। हम उनको शुभकामनाएं देते हैं।"

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+