क्राइस्टचर्च टेस्ट में न्यूजीलैंड ने की दमदार वापसी, श्रीलंका अगर हारा तो भारत को होगा सीधा फायदा
क्राइस्टचर्च टेस्ट में न्यूजीलैंड की टीम ने जबरदस्त वापसी की है। इस टेस्ट मैच के तीसरे दिन श्रीलंका की टीम दूसरी पारी में 100 रन के अंदर ही तीन विकेट गंवा चुकी है।

भारत और ऑस्ट्रेलिया की तरह ही श्रीलंका और न्यूजीलैंड के बीच क्राइस्टचर्च में चल रहा पहला टेस्ट मैच वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल के लिहाज से बहुत ही अहम है। यह दोनों टेस्ट मैच ही WTC फाइनल के दूसरे फाइनलिस्ट को तय करेंगे। क्राइस्टचर्च टेस्ट में न्यूजीलैंड के खिलाफ अभी तक श्रीलंकाई टीम मजबूत स्थिति में थी, लेकिन शनिवार को मैच के तीसरे दिन मेजबान न्यूजीलैंड ने जबरदस्त वापसी की और मैच को रोमांचक मोड़ पर पहुंचा दिया। दरअसल, क्राइस्टचर्च टेस्ट के तीसरे दिन न्यूजीलैंड के गेंदबाजों ने श्रीलंका को बैकफुट पर धकेल दिया। गेंदबाजी से पहले कीवी बल्लेबाजों ने भी पहली पारी में अच्छा स्कोर खड़ा किया। न्यूजीलैंड की टीम जिस टेस्ट मैच में पहले दो दिन पिछड़ गई थी उसी टीम ने तीसरे दिन मैच में वापसी कर ली।
मैट हेनरी ने पूरा किया शतक
क्राइस्टचर्च टेस्ट के तीसरे दिन मैट हेनरी और डेरिल मिचेल की शानदार पारियों ने मैच का रुख पलट दिया और श्रीलंका पर न्यूजीलैंड को 28 रन की बढ़त दिला दी। डेरिल मिचेल ने 193 गेंदों में 102 रन बनाए तो वहीं मैट हेनरी ने 75 गेंदों में 72 रन की पारी खेली। इसके अलावा नील वैगनर ने भी 24 गेंदों पर 27 रन बनाए जिससे न्यूजीलैंड अपनी पहली पारी में 373 रन बनाकर 18 रन की बढ़त हासिल करने में कामयाब रहा। श्रीलंका की ओर से असिथा फर्नांडो ने सबसे अधिक 4 विकेट हासिल किए। लहिरू कुमारा को 3 और रजिथा को 2 विकेट मिले।
दूसरी पारी में श्रीलंका को लगे शुरुआती झटके
इसके बाद जब श्रीलंका की टीम दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने उतरी तो उसे 100 रन के अंदर ही तीन बड़े झटके लग गए। श्रीलंका के दोनों सलामी बल्लेबाज 50 रन के अंदर ही पवेलियन लौट गए थे। श्रीलंका को तीनों शुरुआती झटके ब्लेयर टिकनर ने दिए। टिकनर ने 10 ओवर में अभी 28 रन देकर 3 विकेट हासिल कर लिए हैं। श्रीलंका की ओर से एंजेलो मैथ्यूज 20 रन पर और प्रभथा जयसूर्या 2 रन पर बल्लेबाजी कर रहे हैं। अब मैच का चौथा दिन बेहद रोमांचक और अहम होगा।












Click it and Unblock the Notifications