इस साल का सबसे रोमांचक मुकाबला... कीवी टीम के लिए 360 रन बचाना हुआ मुश्किल

शुक्रवार को आयरलैंड और न्यूजीलैंड के बीच एक ऐसा मुकाबला खेला गया, जिसने रोमांच की सारी हदे पार कर दी।

डबलिन, 16 जुलाई: शुक्रवार को आयरलैंड और न्यूजीलैंड के बीच एक ऐसा मुकाबला खेला गया, जिसने रोमांच की सारी हदे पार कर दी। दोनों टीमों के बीच डबलिन के मैदान पर 3 मैचों की वनडे सीरीज का आखिरी मुकाबला खेला गया, जहां कीवी टीम ने मैच की आखिरी गेंद पर केवल 1 रन से जीत दर्ज की। आयरलैंड के सामने 361 रन का विशाल टारगेट था, जिसके जवाब में टीम 359/9 का स्कोर ही बना सकी और बहुत नजदीक पहुंचकर मैच हार गई।

ये भी पढ़ें- क्रिकेट का सबसे बड़ा उलटफेर... बांग्लादेश ने सिर्फ 124 गेंदों में वेस्टइंडीज को हराकर जीती वनडे सीरीज

आखिरी ओवर का रोमांच

आखिरी ओवर का रोमांच

मैच के आखिरी ओवर में आयरलैंड को जीत के लिए 10 रन की दरकार थी और टीम के पास केवल 2 विकेट बचे थे। क्रीज पर ग्राहम ह्यूम और क्रेग यंग मौजूद थे और गेंदबाजी का जिम्मा ब्लेयर टिकर के पास था।

49.1: ओवर की पहली गेंद टिकर ने ह्यूम को डाली और इस गेंद पर कोई रन नहीं बना।

49.2: दूसरी गेंद पर ह्यूम ने डिप मिड ऑन पर सिंगल चुराया।

49.3: अब स्ट्राइक पर यंग थे... यंग ने डिप मिड विकेट की दिशा में शॉट खेला। ग्लेन फिलिप्स के पास आसान सा कैच लेने का बढ़िया मौका था, लेकिन उन्होंने इसे ड्रॉप कर दिया और क्रेग यंग को चार रन मिले। मैच में ये फिलिप्स ने तीसरा कैच छोड़ा था।

49.4: चौथी गेंद पर यंग ने डिप मिड ऑन की तरफ खेला और रन लेने के दौड़ पड़े। पहला रन तो पूरा हो गया, लेकिन दूसरे रन से पहले ही क्रेग यंग को मार्टिन गुप्टिल और टॉम लाथम ने मिलकर रन आउट कर दिया।

49.5: अब दो गेंद पर आयरलैंड को 4 रन बनाने थे और बैटिंग के लिए जोशुआ लिटिल आए। लिटिल ने आते ही सिंगल निकाला और स्ट्राइक ह्यूम को दी।

49.6: आखिरी गेंद पर ह्यूम को बाई का एक रन मिला और कीवी टीम ने रोमांचक मुकाबला 1 रन से जीत लिया।

आयरलैंड ने जीता दिल

आयरलैंड ने जीता दिल

आयरलैंड की टीम भले ही मैच हार गई हो, लेकिन उन्होंने पूरी दुनिया का दिल जीत लिया। वाकई में 361 रन के टारगेट का आसपास तक पहुंचना भी अपने आप में बहुत ही बड़ी बात है। टीम की ओर से पॉल स्टर्लिंग और हैरी टेक्टर ने कमाल की शतकीय पारियां खेला। पॉल ने 103 गेंदों पर 120 रन बनाए। ये उनके वनडे करियर का 12वां शतक रहा, जबकि हैरी ने 106 गेंदों पर 108 रन की पारी खेली। ये उनके वनडे करियर का पहला शतक रहा। दोनों खिलाड़ियों ने तीसरे विकेट के लिए 179 रन भी जोड़े थे।

कीवी टीम की ओर से मैट हेनरी ने सबसे ज्यादा 4 और मिचेल सेंटनर ने 3 विकेट अपनी झोली में डाले। 1 विकेट ब्लेयर टिकर के खाते में आया।

कीवी टीम ने दिखाया था दम

कीवी टीम ने दिखाया था दम

इससे पहले न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 360/6 का स्कोर बनाया। टीम की ओर से अनुभवी ओपनर मार्टिन गुप्टिल ने 126 गेंदों पर 115 रन की शानदार पारी खेली। उनके अलावा हैनरी निकोलस के बल्ले से भी 54 गेंदों पर 79 रन देखने को मिले। पहले दो मैचों के हीरो माइकल ब्रेसवेल ने भी 16 गेंदों पर 21 रन की नाबाद पारी खेली। ग्लेन फिलिप्स ने भी केवल 30 गेंदों में 47 रन बनाए। आयरलैंड के लिए जोशुआ लिटिल ने 2 विकेट लिए, जबकि क्रेग यंग, कुर्तिस कैंपर और गैरेथ डेलानी को 1-1 विकेट मिला।

3-0 से जीती कीवी टीम

3-0 से जीती कीवी टीम

3 मैचों की वनडे सीरीज को न्यूजीलैंड ने टॉम लाथम की कप्तानी में 3-0 से जीतकर अपने नाम किया। पहला वनडे कीवी टीम ने 1 विकेट और दूसरा मुकाबला 3 विकेट से जीता था। सीरीज में 190 रन बनाने और 2 विकेट लेने वाले माइकल ब्रेसवेल को मैन ऑफ द सीरीज का अवॉर्ड मिला। दोनों टीमों के बीच अब 18 जुलाई से 3 मैचों की टी20 सीरीज खेली जाएगी।

टी20 सीरीज के मुकाबले 18, 20 और 22 जुलाई को खेले जाएंगे। सीरीज के सभी मैच सिविल सर्विल क्रिकेट क्लब, बेलफास्ट में होंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+