क्रिकेट का सबसे बड़ा उलटफेर… बांग्लादेश ने सिर्फ 124 गेंदों में वेस्टइंडीज को हराकर जीती वनडे सीरीज

एक समय था, जब बांग्लादेश क्रिकेट टीम को बहुत कम आंका जाता था लेकिन अब दौर बदल चुका है। पिछले कुछ सालों में बांग्लादेशी टीम ने इंटरनेशनल क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में जबर्दस्त खेल दिखाया है।

गुयाना, 14 जुलाई: एक समय था, जब बांग्लादेश क्रिकेट टीम को बहुत कम आंका जाता था लेकिन अब दौर बदल चुका है। पिछले कुछ सालों में बांग्लादेशी टीम ने इंटरनेशनल क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में जबर्दस्त खेल दिखाया है। मौजूदा समय में टीम वेस्टइंडीज के दौरे पर है, जहां बुधवार को दोनों टीमों के बीच गुयाना के मैदान पर दूसरा एकदिवसीय मुकाबला खेला गया। बांग्लादेशी टीम ने ये मैच एकतरफा अंदाज में पूरे 9 विकेट से जीतकर अपने नाम किया। बांग्लादेश ने सिर्फ मैच ही नहीं जीता, बल्कि 3 मैचों की वनडे सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बनी ली है। विंडीज को उनके घर में हराकर वनडे सीरीज जीतने वाकई में किसी बड़ी उलटफेर से कम नहीं है।

ये भी पढ़ें- 'सचिन, द्रविड़ और मेरे साथ भी हुआ', Virat Kohli की खराब फॉर्म पर सौरव गांगुली ने तोड़ी चुप्पी

वेस्टइंडीज ने की खराब बल्लेबाजी

वेस्टइंडीज ने की खराब बल्लेबाजी

दूसरे मैच का आगाज वेस्टइंडीज के टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने के साथ हुआ। मेजबान टीम की शुरुआत बहुत खराब रही और देखते ही देखते 69 के स्कोर पर आधी टीम पवेलियन लौट गई। ओपनर शाई होप (18), काइल मेयर्स (17), शमराह ब्रूक्स (5), ब्रेंडन किंग (11) और कप्तान निकोलस पूरन (0) पर आउट हुए।

वेस्टइंडीज की पूरी टीम 35 ओवर के खेल में मात्र 108 रन पर ऑलआउट हो गई। कीमो पॉल ने सबसे ज्यादा नाबाद 25 रन बनाए। बांग्लादेशी गेंदबाजों ने कमाल का प्रदर्शन किया। टीम की ओर से मेहदी हमन ने 4 और नसुम अहमद ने 3 विकेट हासिल किए। 1-1 विकेट मोसादेक हुसैन और शोरिफुल इस्लाम के खाते में आया।

124 गेंदों में मैच खत्म

124 गेंदों में मैच खत्म

तमीम इकबाल की कप्तानी वाली बांग्लादेश की टीम के सामने 109 रन का टारगेट था। जिसे टीम ने केवल 20.4 ओवर यानि 124 गेंदों में हासिल कर लिया। तमीम और हुसैन शान्तो (20) ने पहले विकेट के लिए 48 रन जोड़े। तमीम ने बढ़िया खेल दिखाया और 62 गेंदों पर 50 रन की नाबाद पारी खेली, जबकि लिटन दास 32 रन बनाकर नाबाद रहे। 10 रन देकर 3 विकेट लेने वाले नसुम अहमद को 'मैन ऑफ द मैच' का अवॉर्ड मिला।

इससे पहले रविवार, 10 जुलाई को खेले गए पहले वनडे में बांग्लादेश ने विंडीज को 6 विकेट से हराया था। दोनों टीमों के बीच अब सीरीज का आखिरी मुकाबला शनिवार 16 जुलाई को खेला जाएगा। जहां मेहमान टीम की नजरें वनडे सीरीज में क्लीन स्वीप करने पर रहेगी।

लगातार चौथी सीरीज जीता बांग्लादेश

लगातार चौथी सीरीज जीता बांग्लादेश

बांग्लादेश ने वेस्टइंडीज के खिलाफ यह लगातार चौथी द्विपक्षीय वनडे सीरीज जीती है। 2018 में टीम ने अपने घरेलू मैदानों पर 3 मैचों की वनडे सीरीज में वेस्टइंडीज को 2-1 से हराया था। 2018/19 में बांग्लादेश ने वेस्टइंडीज को उसी की धरती पर 2-1 से मात दी थी। इसके बाद 2020/21 में बांग्लादेशी टीम ने विंडीज को 3 मैचों की सीरीज में 3-0 से धूल चटाई थी और मौजूदा सीरीज में भी 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है।

टेस्ट और टी20 सीरीज जीता था विंडीज

टेस्ट और टी20 सीरीज जीता था विंडीज

वनडे सीरीज से पहले दोनों टीमों के बीच दो मैचों की टेस्ट और 3 मैचों की टी20 सीरीज खेली गई थी, जहां वेस्टइंडीज ने सीरीज जीत का स्वाद चखा था। टेस्ट सीरीज में मेजबान टीम ने बांग्लादेश को 2-0 और टी20 सीरीज में 2-0 से हराया था। टी20 सीरीज का पहला मैच बारिश के चलते रद्द करना पड़ा था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+