BAN vs NZ: वनडे सीरीज के लिए न्यूजीलैंड टीम का ऐलान, धुरंधरों को मिला मौका, होगी रनों की बारिश

New Zealand tour of Bangladesh, 2023: बांग्लादेश और न्यूजीलैंड के बीच टेस्ट मैच के बाद वनडे सीरीज भी खेला जाएगा। इन दोनों ही देश के बीच होने वाले वनडे सीरीज के लिए न्यूजीलैंड की टीम ने अपने खिलाड़ियों का ऐलान कर दिया है। न्यूजीलैंड की टीम मौजूदा समय में बांग्लादेश दौरे पर है। जहां वह टेस्ट क्रिकेट खेल रही है। पहला टेस्ट मैच में बांग्लादेश के खिलाफ न्यूजीलैंड को हार का सामना करना पड़ा था।

न्यूजीलैंड की टीम का ऐलान: इस टेस्ट सीरीज के बाद 17 दिसंबर को बांग्लादेश की टीम न्यूजीलैंड का दौरा करने वाली है। इस सीरीज के लिए न्यूजीलैंड की टीम का ऐलान कर दिया गया है। न्यूजीलैंड की टीम में कई सीनियर खिलाड़ी नहीं खेलने वाले हैं। कुछ को रेस्ट दिया गया है तो वहीं कुछ खिलाड़ी चोट के कारण इस सीरीज से बाहर हो गए हैं। बांग्लादेश के खिलाफ न्यूजीलैंड की टीम में अधिकतर युवा खिलाड़ियों को मौका दिया गया है।

New Zealand

वर्ल्ड कप में रहा था शानदार प्रदर्शन: वनडे वर्ल्ड कप 2023 में न्यूजीलैंड का प्रदर्शन शानदार रहा था। न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल तक का सफर तय किया था। सेमीफाइनल में भारत के खिलाफ न्यूजीलैंड को हार का सामना करना पड़ा था। जिसके बाद न्यूजीलैंड की टीम वर्ल्ड कप से बाहर हो गई थी। ऐसे में अब एक बार फिर से न्यूजीलैंड की टीम वनडे में अपना दमखम दिखाने को बेकरार होगी। न्यूजीलैंड की टीम में कैंटरबरी के 22 वर्षीय सीमर विल ओ'रूर्के और 26 वर्षीय सेंट्रल स्टैग्स के ऑलराउंडर जोश क्लार्कसन को पहली बार जगह दी गई है।

इन खिलाड़ियों को मिला आराम: बांग्लादेश के खिलाफ इस सीरीज में न्यूजीलैंड के नियमित कप्तान केन विलियमसन खेलते हुए नजर नहीं आएंगे। केन विलियमसन के अलावा टिम सउदी, ग्लेन फिलिप्स, डेवोन कॉनवे, डेरिल मिशेल और मिशेल सेंटनर जैसे कई सीनियर खिलाड़ियों को आराम दिया गया है। यह सभी खिलाड़ी इस समय बांग्लादेश में टेस्ट सीरीज का हिस्सा हैं। ऐसे में टेस्ट सीरीज के बाद इन खिलाड़ियों को रेस्ट देने का फैसला न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड ने किया है।

वनडे सीरीज के लिए न्यूजीलैंड की टीम: टॉम लैथम (कप्तान), आदि अशोक* (गेम 2 और 3), फिन एलन, टॉम ब्लंडेल, मार्क चैपमैन, जोश क्लार्कसन, जैकब डफी, काइल जैमीसन, एडम मिल्ने , हेनरी निकोल्स , विल ओ'रूर्के, रचिन रवींद्र, ईश सोढ़ी (केवल पहले वनडे के लिए), विल यंग।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+