NZ vs SA: दक्षिण अफ्रीका के लिए करो या मरो वाला मैच, जानें दूसरे टेस्ट की पिच और वेदर रिपोर्ट

NZ vs SA Test Pitch and Weather: न्यूजीलैंड दौरे पर दक्षिण अफ्रीकी टीम दूसरा और अंतिम टेस्ट मुकाबला 13 फरवरी से खेलने वाली है। अफ्रीका को पहले टेस्ट मैच में एक बड़े अंतर से हार का सामना करना पड़ा था। दूसरा टेस्ट जीतकर दक्षिण अफ्रीका सीरीज बचा सकती है।

सीरीज बचाने के लिए अफ्रीकी टीम को जीत हर हाल में दर्ज करनी पड़ेगी। ड्रॉ होने पर भी काम नहीं चलेगा क्योंकि न्यूजीलैंड की टीम ने पहला टेस्ट जीतकर लीड हासिल कर ली थी। दक्षिण अफ्रीका के लिए यह करो या मरो वाला मैच है। अफ्रीकी टीम के लिए काम आसान नहीं होगा।

Seddon Park, Hamilton

न्यूजीलैंड vs दक्षिण अफ्रीका दूसरा टेस्ट, पिच रिपोर्ट

हैमिल्टन के सेडन पार्क की पिच गेंदबाजों के लिए मददगार होती है। नई गेंद के साथ स्विंग के भी आसार रहते हैं। हालांकि सेट होने के बाद बल्लेबाज रन बना सकते हैं। मैच आगे बढ़ने के साथ ही साथ भी अच्छी होती चली जाएगी। गेंद और बल्ले से के बीच जबरदस्त संघर्ष देखने को मिल सकता है।

न्यूजीलैंड vs दक्षिण अफ्रीका दूसरा टेस्ट, वेदर रिपोर्ट

दूसरे टेस्ट मैच के दौरान 9 से लेकर 26 डिग्री सेल्सियस के बीच तापमान रह सकता है। हालांकि सभी पांचों दिन बारिश की संभावना नहीं है। पूर्ण मुकाबला देखने को मिलेगा। आसमान साफ़ रहेगा और स्विंग गेंदबाजी से दर्शकों का मनोरंजन होने की पूरी संभावना है।

न्यूजीलैंड vs दक्षिण अफ्रीका हेड टू हेड

न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका के बीच टेस्ट क्रिकेट में 48 बार आसमना-सामना हुआ है। इसमें दक्षिण अफ्रीकी टीम काफी आगे है। दक्षिण अफ्रीका ने 26 टेस्ट मैचों में जीत दर्ज की है। दूसरी तरफ कीवी टीम ने महज 6 ही मैचों में जीत हासिल की है। 16 मुकाबले इन दोनों टीमों के बीच ड्रॉ रहे हैं।

न्यूजीलैंड संभावित एकादश

टॉम लैथम, डेवोन कॉनवे, केन विलियमसन, रचिन रवींद्र, विल यंग, ​​टॉम ब्लंडेल (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, मिशेल सेंटनर, काइल जैमीसन, टिम साउथी (कप्तान), मैट हेनरी।

दक्षिण अफ्रीका संभावित एकादश

नील ब्रांड (कप्तान), एडवर्ड मूर, रेनार्ड वैन टोन्डर, जुबैर हमजा, डेविड बेडिंघम, कीगन पीटरसन, रुआन डी स्वार्ड्ट, क्लाइड फोर्टुइन (विकेटकीपर), डुआन ओलिवियर, टीशेपो मोरेकी, डेन पैटरसन।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+